WWE में यूरोप के 5 बेहतरीन सुपरस्टार्स जो इस समय धमाल मचा रहे हैं

यूरोप महाद्वीप में लगभग 50 देश हैं और तकरीबन 738 मिलियन की आबादी है। डब्लू डब्लू ई (WWE) के इतिहास में यहां से बहुत महान सुपरस्टार्स आए है। WWE के पहले हॉल ऑफ फेम में जुड़ने वाले आंद्रे द जाइंट भी यहीं से हैं। आंद्रे को ग्रेनोबल से फ्रांसिस आल्प्स में सम्मानित किया गया था।

सिर्फ इतना ही नहीं WWE में और भी सुपरस्टार्स वहां से आए है जैसे कि विलियम रीगल, डेव फिट फिनले और पूर्व WWE चैंपियन शेमस भी यहीं से हैं। आज भी WWE में यहां से बहुत सितारे आकर इसे बढ़ा रहे हैं।

यूरोप के 5 बेहतरीन WWE सुपरस्टार्स जो इस समय धमाल मचा रहे हैं।

ये भी पढ़े: SmackDown में अंडरटेकर की जबरदस्त एंट्री और रोमन रेंस की लड़ाई के बाद फैंस की ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं

#5 फिन बैलर

फिन बैलर WWE के साथ पिछले पांच साल से है और दूसरे कंपनियों में लंबे करियर के साथ उनके फैंस पूरी दुनिया में हैं। इतिहास में सबसे ज्यादा समय तक NXT चैंपियन बने रहने का रिकॉर्ड भी इन्हीं के नाम है। बैलर के पास सबसे कम समय के लिए यूनिवर्सल चैंपियन बनने का रिकॉर्ड भी है। वह पहले यूनिवर्सल चैंपियन थे जो उन्होंने समरस्लैम में जीता था। लेकिन एक दिन बाद उन्हें टाइटल इंजरी के कारण छोड़ना पड़ा।

इस साल फिन बैलर WWE में दो बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बने हैं। बैलर को अभी WWE अच्छी तरह से आगे नहीं ला रही है लेकिन इसके बावजूद भी उनका टैलेंट अपने आप दिख जाता है। उनका एक अलग चेहरा डीमन किंग भी है जो फैंस को अच्छा लगता है। इस साल समरस्लैम द फीन्ड के खिलाफ फिन बैलर हार गए थे। यह उम्मीद की जा रही है कि जब वह वापस आएंगे तो अपनी हार का बदला लेंगे।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 रुसेव

Enter caption

पिछले कुछ सालों में WWE में सबसे ज्यादा यूरोपियन सुपरस्टार्स में से एक रुसेव है। रुसेव ने अपने देश के पहले बल्गेरियाई सुपरस्टार्स के रूप में गर्व कराया है। रुसेव जब आए थे तब वह मेन रोस्टर का हिस्सा थे। वह शक्तिशाली, तेज़ और अच्छे विलन का रोल निभा रहे थे।

उनके शुरुआत के बेहतरीन करियर में उनकी ना हारने वाली स्ट्रीक बन चुकी थी। वह यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल जीते थे। कई साल बाद उनकी स्ट्रीक खत्म हुई और वह जॉन सीना से हार गए। वह तब से ही WWE के अंदर बहुत से झगड़ों का हिस्सा रहे हैं। उनके फैंस ने अब उनके लिए वर्ल्ड टाइटल जीतने की उम्मीद छोड़ दी है।

#3 वाल्टर

वाल्टर WWE में नया हो सकता है लेकिन उन्होंने थोड़े समय में ही बहुत अधिक असर डाला है। वह ऑस्ट्रिया से हैं। जब WWE में वाल्टर का एंट्री गाना बजता है तो फैंस खुश हो जाते हैं। उनको लगता है कि अब कुछ अलग और खास होने वाला है। वाल्टर यूनाइटेड किंगडम के चैंपियन बन चुके हैं। वाल्टर ने अप्रैल में NXT के न्यूयॉर्क में हुए शो में यूरोपियन सुपरस्टार पेटे डूने को हराकर उनकी 685 दिन की स्ट्रीक खत्म कर दी थी।

सीधे शब्दों में कहा जाए तो वाल्टर जैसा WWE में कोई नहीं है। अगर वह आने वाले समय में मुख्य रोस्टर में वर्ल्ड चैंपियन नहीं बने तो यह उनके टैलेंट का अपमान होगा।

#2 सिजेरो

स्विस सुपरमैन WWE में आने के बाद बहुत सी ऐसी चीज़ें की है जो फैंस को बहुत पसंद आई है। जैसे-जैसे उनके करियर के साल बढ़ रहे हैं वैसे-वैसे उनके फैंस को पता लग रहा है कि वह दूसरे सुपरस्टार्स के लिए कितना बड़ा खतरा है। 2012 में WWE में शुरुआत करने के बाद वह जल्द ही यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बन चुके थे। वह हाल ही में WWE में रॉ ओर स्मैकडाउन में टैग टीम चैंपियन भी थे। वह पहले हुए आंद्रे द जाइंट मेमोरियल रॉयल मैच के विजेता थे।

सिजेरो के लिए वर्ल्ड टाइटल जीतने के लिए 2014 में बहुत से अवसर आए थे लेकिन वह उन अवसरों का फायदा नहीं उठा पाए। इसलिए अब उनके फैंस को लगता है कि वह वर्ल्ड टाइटल नहीं जीत पाएंगे। वह अभी भी WWE का एक बहुत बड़ा हिस्सा है और उनसे बहुत से नए सुपरस्टार्स को सीखने का मौका मिलता है।

#1 बैकी लिंच

बैकी लिंच यूरोपियन विमेन सुपरस्टार्स में सबसे ऊपर है। वह इस समय रॉ विमेंस चैंपियन हैं। उन्होंने इस सासल रेसलमेनिया में रोंडा राउजी और शार्लेट फ्लेयर को हराया था। WWE में उनके फैंस की संख्या समरस्लैम 2018 के बाद बड़ी थी। हाल ही में लिंच ने इतिहास बना दिया है। WWE 2K20 के लिए उनका पोस्टर गेम में लगेगा। उसके साथ यह भी कह सकते हैं कि लिंच यूरोप का नाम आगे बढ़ा रही हैं।