क्या कोई माइक अडंबले को जानता है? इस पूर्व NFL प्लेयर और स्पोर्टस ब्रॉडकास्टर को WWE से जोड़ना सबसे खराब निर्णय था। साल 2008 में अडंबले ने WWE में कई भूमिकाएं निभाई जैसे इंटरव्यू करना, प्ले-बाय-प्ले की कमेंट्री देना, रॉ के जनरल मैनेजर के रूप में भी काम कर चुके हैं। वे माइक पर बहुत की ख़राब काम करते थे और इसीलिए वे WWE में ज्यादा समय नहीं टिके।
जहाँ अडंबले का दौर कंपनी का बुरा दौर था, वहीँ कुछ ऐसे भी लोग थे जिन्होंने काफी अच्छा काम किया। चाहे बात मैच बुकिंग की हो या फिर अच्छे कमेंट्री की हो उन्होंने स्मैकडाउन लाइव और रॉ में कमाल कर दिखाया। आज स्मैकडाउन लाइव के GM डेनियल ब्रायन है तो रॉ के पास जनरल मैनेजर के रूप में मिक फॉली हैं। अच्छी बात ये है कि दोनों अडंबले से अलग हैं।
एक समय था जब कंपनी लगातार अपने जनरल मैनेजर्स बदलते गयी।
काफी पहले जब कंपनी हल्कमेनिया में थी और रैसलमेनिया की शुरुआत हो रही थी, तब WWF पर जैक तूंनी रॉज किया करते थे। दुनिया भर में उन्हें WWF टेलीविज़न पर आने के लिए जाना जाता था। वे प्रमोशनल हेड थे जो अहम निर्णय लिया करते थे जिसका असर रैसलिंग और प्रमोशन पर पड़ता था।
उस समय किसी ने जनरल मैनेजर के बारे में सुना नहीं था। तूंनी ही उस समय "न्याय" और अथॉरिटी थे। उन्ही के कारण हॉगन और रोड्डी पाइपर का रैसलमेनिया III पर मुकाबला हुआ।
बिज़नस के बदलते दौर के साथ WWE खुशकिस्मत है की उन्हें कई बेहतरीन जनरल मैनेजर्स की सेवाएं मिली जिन्होंने मैचों में जादू किया और "समकडाउन" पर नियम कानून बनाए। अडंबले जैसे कई अपने काम में बेहद ख़राब थे, तो वहीँ कइयों ने अच्छा काम किया।
ये रहे WWE के 5 सबसे अच्छे जनरल मैनेजर्स:
विकी ग्युरेरो
हम सब ग्युरेरो के ख़राब रवैये के कारण वुन्से नफरत करते थे, लेकिन वे एक अच्छी जनरल मैनेजर थे। दूसरों की ख़राब प्रतिक्रिया (ग़ुस्से) से अपना घर चलानेवाली ये महिला, पूर्व WWE चैंपियन एडी ग्युरेरो की विधवा है। कई स्टोरीलाइन में ये बात बताई गयी की उनकी शादी मेगा स्टार से हुई है।
साल 2007 में स्मैकडाउन के जनरल मैनेजर के रूप में ग्युरेरो का नाम सबसे आगे था। स्मैकडाउन पर जब वे जनरल मैनेजर के रूप में पावर में थी, तब वे कई स्टोरीलाइन का हिस्सा बनी जैसे, ला फमिलिया, एज के साथ रिश्ते में और फिर डॉल्फ ज़िगलर और जैक स्वैगर के मैनेजर के रूप में।
जॉन लौरिनैटिस
अगर आपको "लोगों के ताकत" में भरोसा है तो आप रैसलिंग रिंग के पूर्व जॉनी ऐस को देखना पसंद करते होंगे। अक्टूबर 2011 में जॉनी ऐस रॉ के प्रसिद्ध चेहरे बन गए। उसके बाद एक स्टोरीलाइन के अनुसार उनपर ट्रिपल एच के साथियों ने हमला किया और फिर उसके बाद विंस मैकमैहन ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की ओर से लौरिनैतिस को रॉ का जनरल मैनेजर बना दिया।
उसी रात लौरिनैतिस ने जिम रॉस को निकाल कर उनकी जगह द मिज़ और आर ट्रुथ जिन्हें हमले के कारण सिस्पेंड किया गया था, उन्हें वापस बुलाया। उन्हें हमेशा दर्शकों से नकारात्मक पुश मिला और जॉन सीना जैसे स्टार्स उनसे नफरत करते।
रॉ के अज्ञात जनरल मैनेजर
पहले तो ये बहुत अच्छा गिम्मिक था और सभी को ये जानने की उत्सुकता थी की कंप्यूटर के पीछे आवाज किसकी है। लेकिन कुछ समय बाद ये एक मजाक बन गया जिसपर कई रैसलर्स नाराज़ हुए।इस GM ने 21 जून 2010 से लेकर 18 जुलाई 2011 तक काम किया।
इस अज्ञात जनरल मैनेजर ने शो को कंट्रोल करने के लिए सभी के लैपटॉप पर ईमेल भेजा करते थे और उस ईमेल को न स्क्रीन माइकल कोल पढ़ा करते थे। जब विंस मैकमैहन ने अंतरिम GM ब्रेट हार्ट को निकाला तब इन्हें उनकी जगह दी गयी थी।
जुलाई 2002 में इस बात का पता चला की ईमेल भेजने के पीछे होर्न्सवुगल थे, लेकिन असलियत में इस नाम को ज़ाहिर करने का कोई विचार नहीं था।
एरिक बिशौफ़
इस पूर्व AWA, WCW, TNA और फिर WWE में काम करनेवाले स्टार के बारे में आप कुछ भी कहिए। उन्होंने चीज़ों को दिलचस्प बनाया। WCW के अंत और TNA के साथ हुए विवाद को लेकर बिशौफ़ को जिम्मेदार ठहराया जाता रहा है। बिस्कॉफ़ ड्रामा कर के, हल्ला-गुल्ला करवाते और फिर विवाद होता। AWA और WCW में उन्होंने यही किया। बिज़नस में उनका किरदार खत्म होने तक वे इसी तरह से पैसा कमाने में सफल हुए।
रॉ के हील जनरल मैनेजर के रूप में बिशौफ़ अच्छे थे, WCW में वे रिक फ्लेयर के खिलाफ थे। हालांकि उनका फ्लेयर के साथ झगड़ा, करार को लेकर था। इसके बाद ये कंपनी पर पहले फ्लेयर और फिर विंस मैकमैहन के कंट्रोल को लेकर बढ़ा। WWE ने एलिमिनेशन चैम्बर PPV की शुरुआत इन्ही के कार्यकाल के दौरान हुई थी।
टेडी लौंग
इन्होंने इस इंडस्ट्री में पहले रेफरी के काम से शुरुआत की, फिर आगे बढ़ते हुए टैलेंट को मैनेज करने लगे और फिर WWE के सलाहकार बने। "पीनट हेड" के नाम से लोकप्रिय टेडी यंग दो बार स्मैकडाउन के जनरल मैनेजर रहे और कुल मिलाकर छह साल तक GM के रूप में काम किया।
जुलाई 2004 में जब कर्ट एंगल को जनरल मैनेजर के स्थान से हटाया गया था, तब लौंग स्मैकडाउन के पहले एफ्रो-अमेरिकी जनरल मैनेजर बने। पहले वे दर्शकों को चाहिए वो देते थे, वे शो की दिशा बदलने लगे। हर मैच में बेबीफेस हावी होते जा रहे थे। साल 2008 में लौंग और विकी ग्युरेरो के जनरल मैनेजर्स की फिउड चला करती थी। इसके अलावा वे ECW के भी जनरल मैनेजर थे।
लेखक: डीएम लेविन, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी