WWE और AEW को प्रोफेशनल रेसलिंग जगत के दो सबसे बड़े प्रमोशन्स माना जा सकता है। AEW की शुरुआत 2019 में हुई थी वहीं WWE की शुरुआत काफी दशकों पहले देखने को मिली थी। दोनों ही प्रमोशन्स में कई सारे बड़े सुपरस्टार्स काम करते हैं। हमेशा ही WWE और AEW के सुपरस्टार्स की आपस में तुलना की जाती है। इस दौरान प्रशसंकों के मन में कई ड्रीम मैच आते हैं। देखा जाए तो यह मैच संभव नहीं है।WrestlePurists@WrestlePurists“If I must say I’d love to go against Roman Reigns.It would be a great opportunity to show who’s the real World Champion.”- Kenny Omega6:37 AM · Sep 22, 20212048215“If I must say I’d love to go against Roman Reigns.It would be a great opportunity to show who’s the real World Champion.”- Kenny Omega https://t.co/Qlcnagpv9eWWE किसी अन्य प्रमोशन के साथ काम करना पसंद नहीं करता है। इसी वजह से शायद AEW और WWE के सुपरस्टार्स के बीच मैच नहीं हो पाएगा। हालांकि, WWE और AEW सुपरस्टार्स के बीच कुछ ऐसे ड्रीम मैच हैं जिन्हें सभी प्रशंसक देखना पसंद करेंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE और AEW सुपरस्टार्स के बीच 5 सबसे जबरदस्त ड्रीम मुकाबलों के बारे में बात करने वाले हैं।5- WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले vs AEW सुपरस्टार जेक हेगरGiveMeSport WWE@GiveMeSportWWEBobby Lashley is ready to get back in the cage 💪Would you like to see Lashley vs #AEW star Jake Hager? 👊givemesport.com/1739315-wwe-bo…7:00 AM · Aug 18, 2021Bobby Lashley is ready to get back in the cage 💪Would you like to see Lashley vs #AEW star Jake Hager? 👊givemesport.com/1739315-wwe-bo…जेक हेगर पहले WWE में जैक स्वैगर के नाम से जाने जाते थे। हालांकि, WWE से जाने के बाद उन्होंने काफी ज्यादा सुधार किया। जेक ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में हाथ आजमाया और उन्हें यहां जबरदस्त सफलता मिली। अभी उनका रिकॉर्ड MMA में काफी अच्छा है। दूसरी ओर बॉबी लैश्ले ने भी सालों तक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में काम किया है और इस दौरान उनका प्रदर्शन भी बढ़िया रहा है।बड़ी बात यह है कि बॉबी लैश्ले और जेक हेगर के बीच कभी भी मैच नहीं हुआ है। दोनों ही सुपरस्टार्स रिंग में आमने-सामने आकर जरूर अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर सकते हैं। लैश्ले और जेक हेगर का मैच ताकतवर मूव्स से भरा होगा। वो इस दौरान अपना-अपना MMA स्टाइल भी दर्शा सकते हैं। इसी वजह से फैंस दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच मैच देखना पसंद करेंगे। यह मैच सही मायने में WWE और AEW दोनों ही प्रमोशन्स को जबरदस्त तरीके से फायदा करा सकता है।