सुपरस्टार शेकअप के बाद 5 संभावित फाइट्स जो SmackDown में देखने को मिल सकती हैं

raw_1157_photo_185-2598036269.0.0-1493097404-800

सुपरस्टार शेकअप के बाद स्मैकडाउन के दो एपिसोड हो चुके है। कई फैंस ब्रे वायट, द मिज, एलेक्सा ब्लिस जैसे सुपरस्टार्स के जाने से नाराज है। हालांकि ब्लू ब्रांड को वापसी के तौर पर कुछ अच्छे सुपरस्टार जरूर मिले है। केविन ओवंस, सैमी जेन, शार्लेट जैसे सुपरस्टार्स स्मैकडाउन का हिस्सा बन चुके है। इन लोगों ने अपनी ताकर पहले स्मैकडाउन में दिखा दी थी। अब फैंस के दिमाग में ये बातें जरूर आती है कि आखिर यहां किस-किस के बीच अगर फाइट हो तो काफी मजा आएगा। क्योंकि फैंस चाहते है कि हमेशा उन्हें मंगलवार को होने वाले स्मैकडाउन में काफी रोमांच मिले। स्मैकडाउन में कुछ फिउड की शुरूआत हो चुकी है। शायद हो सकता है कि वो आगे तक जाएं या फिर थोड़े समय बाद खत्म हो जाएं। आइए आपको बताते है कि सुपस्टार शेकअप के बाद 5 सबसे क्षमता भरे अच्छे फिउड जो की धमाल मचा सकती है।

Ad

केविन ओवंस Vs रैंडी ऑर्टन

वैसे ये स्मैकडाउन में होना जरूर चाहिए। अगर इन दोनों की फिउड होती है तो फायदा सभी का है। वैसे उम्मीद ये जताई जा रही थी कि केविन ओवंस जल्द ही चैंपियनशिप के नंबर वन कंटेंडर बन जाएंगे। लेकिन चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब जिंदर महल ने ये काम कर लिया। अगर जिंदर महल से अच्छा कोई नाम ढूंढा जाए जिसे हील के तौर पर क्राउड पसंद करें, वो केविन ओवंस है। फैंस इनके लिए कुछ भी करने को तैयार है। वैसे जल्द ही ओवंस स्मैकडाउन के मेन इवेंट में आ जाएंगे। उन्होंने यूनिवर्सल टाइटल और यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीतकर अपनी क्षमता दिखा दी है। रैंडी ऑर्टन और केविन ओवंस करियर में दो बार आमने सामने आ चुके है। एक बार टैग टीम के तौर पर और एक बार 2015 में सिंगल मैच के दौरान। रैंडी ऑर्टन ने हमेशा रिंग में अपनी जोरदार क्षमता पेश की है। लेकिन अगर इस वक्त एक नए जूूनून और जोश के साथ ये मैच तैयार किया गया तो इसका मजा ही कुछ और होगा।

न्यू डे Vs द उसोज

20170218_wm33_newday-613eebeeee6d1117014aca2b9fa1755a-1493097435-800

न्यू डे अब स्मैकडाउन का हिस्सा बन चुके है। रॉ में इन्होंने खास प्रदर्शन दिखाया था। रिंग के अंदर प्रदर्शन हो या फिर एंटरटेन, इन्होंने सभी मामलों में सभी को पीछे छोड़ दिया था। लेकिन अब बारी है ब्लू ब्रांड की। न्यू डे रैसलमेनिया 33 में होस्ट की भूमिका निभा चुके है। इस समय न्यू डे WWE का एक बड़ा फेस है। वैसे स्मैकडाउन रोस्टर पूरा हील टैग टीम से भरा हुआ है। द कोलंस, एसेंसंन, ब्रीजांग, और द उसोज ये सब न्यू डे के नए प्रतिद्वंदी होंगे। लेकिन द उसोज ने काफी कम समय में अपनी प्रतिभा से सभी को कायल कर दिया है। काफी जल्द ही वो फैंस की नजरों में आ गए है। और अगर न्यू डे और द उसोज के बीच यहां मैच होता है तो ये सबसे बड़ी डील होगी।

शार्लेट Vs बैकी लिंच

charlotte_bio-1493097775-800

2016 रॉयल रंबल में हम ये मैच देख चुके है। लेकिन उसके बाद ये फिउड खत्म हो गई थी। बैकी लिंच ने फिर स्मैकडाउन में आकर हील के तौर पर एलेक्सा ब्लिस के साथ फाइट की। इन दोनों की फिउड में काफी दम है। दोनों ने रिंग के अंदर अपने काम से सभी को प्रभावित किया है। बैकी लिंच ने स्मैकडाउन में एलेक्सा ब्लिस और मिकी के साथ काफी अच्छे मैच लड़े है। उनके पास मौका है एक सबसे अच्छे रैसलर के साथ काम करने का। अगर बैकी लिंच और शार्लेट के बीच फिउड होती है तो इसका सबसे ज्यादा फायदा बैकी लिंच को होगा।

सैमी जेन Vs नाकामुरा

maxresdefault-1493097527-800

क्या हमें इस ज्यादा विस्तार से बताने की जरूरत है? इन दोनों के बीच में NXT में सबसे अच्छे मैच हो चुके है। सैमी जेन और नाकामुरा दोनों का करियर NXT में काफी शानदार रहा है। एक दूसरे के आमने सामने भी यहां ये कई बार आए है। रैसलमेनिया के बाद नाकामुरा को स्मैकडाउन के मेन रोस्टर में डेब्यू करने का मौका मिला जबकि सैमी जेन भी रॉ से स्मैकडाउन में आ गए है। कितना मजा आएगा जब पुराने दुश्मन फिर से आमने-सामने होंगे। फैंस तो चाहते है कि इन दोनों के बीच किसी बड़े पीपीवी में एक बड़ा मैच फिर से देखने को मिले। और इसकी सहायता से सैमी जेन को भी आगे बढ़ने में मदद मिलेगा। वहीं नाकामुरा भी इससे बेहतर अपने लिए कुछ नहीं चाहते होंगे। हम जल्द ही इन दोनों के बीच एक बड़ी फाइट देख सकते है।

नाकामुरा Vs केविन ओवंस

nakamura-smackdown-988546-1280x0.png-1493097565-800

अगर ये फिउड होती है तो फिर आप अपना रिएक्शन खुद ही देख सकते है। अगर किसी से पूछा जाए कि नाकामुरा का सबसे अच्छा प्रतिद्वंदी कौन हो सकता है, तो सभी का एक ही जवाब होगा की केविन ओवंस। अगर केविन ओवंस के सामने लोग नाकामुरा की क्षमता की बात करें तो उसका कोई महत्व नहीं है। क्योंकि नाकामुरा ने अभी डेब्यू किया है, जबकि केविन ओवंस काफी समय से यहां अपना जलवा दिखा रहे है। दोनों को देखना फैंस जरूर पसंद करेंगे। उम्मीद ये भी है कि आने वाले कुछ महीनों में ही ये एक दूसरे के आमने- सामने देखने को मिलें। क्योंकि स्मैकडाउन इस मैच के योग्य है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications