साल 2017 में WWE के टॉप-5 बेस्ट सेगमेंट्स

f3f26-1513784963-800

यह साल WWE के लिए बहुत अच्छा रहा और हमें कई शानदार सेगमेंट देखने का मौका मिला। एक सेगमेंट ही मैच को सफल या विफल बनाता है। कैनी ओमेगा और क्रिस जैरिको के बीच की दुश्मनी इसका उत्तम उदाहरण हैं। ब्रॉन स्ट्रोमैन का WWE के शीर्ष पर पहुंचना WWE यूनिवर्स के लिए सुखद रहा है जबकि रोमन रेंस का WWE के शीर्ष पर चढ़ना इस साल भी जारी है। रोमन रेंस को अभी लोग नफरत करते हैं लेकिन इसके बावजूद वह WWE के सबसे चर्चित सुपरस्टार है। इस लिस्ट में 5 ऐसे सेगमेंट है जिन्होंने लोगों को आकर्षित किया...

Ad

#5 यह अब मेरा यार्ड है

पांच शब्द। केवल पांच शब्द ही बोले गए इस सेगमेंट में, जो 10 मिनट्स तक चला। अगर आप एक रैसलिंग फैन हैं तो आपको जरूर पता होगा कि हम किस सेगमेंट के बारे में बात कर रहे हैं। मेनिया के बाद हुए राॅ में सबसे हार्डकोर फैन्स आते हैं और उन्होंने इसको एक अलग स्तर पर पहुंचा दिया। रोमन रेंस ने रैसलमैनिया-33 में अंडरटेकर को हराकर संभावित रूप से उन्हें रिटायर कर दिया है। मेनिया के बाद के राॅ की शुरुआत रोमन ने की और बहुत नकरात्मक प्रतिक्रियाएं मिली। यह तक की कुछ फैन्स ने उन‌ पर गालियां भी बरसायीं जबकि वह रिंग में खड़े रहे। रेंस WWE के बेहतरीन एथलीटों में से एक है, लेकिन उनकी विचित्र बुकिंग नेे ऐसी प्रतिक्रियाओं को जन्म दिया। हालांकि, इस तरह के बड़े पैमाने पर प्रदर्शन का अभूतपूर्व था और तब से इसे महान प्रतिष्ठा प्राप्त हुई है।

#4 द डिस्ट्रॉयर ने वही किया जिसके लिए वह जाने जाते हैं

9d01e-1513785019-800

इस साल का राॅयल रंबल एक बहुत अच्छा शो था लेकिन उस शो कोई सरप्राइज वापसी नहीं थी, सिवाय टाय डिलिंजर के। फैंस बैलर, जो और नाकामुरा के आने का इंतजार कर रहे थे लेकिन जब रोमन रेंस आए तब फैन्स ने उन‌ पर गालियां बरसाईं। सैथ राॉलिंस को स्टेफ़नी मैकमैहन के किंगस्लेयर के साथ मतभेदों की वजह से रंबल के कार्ड में जगह नहीं दी। इसके बाद राॉलिंस हर हफ्ते ट्रिपल एच को बुलाते हुए उनसे लड़ने का न्यौता देते रहे। यहां तक कि वह WWE COO की तलाश में NXT: टेकआॅवर पर भी गए। ट्रिपल एच आखिरकार रॉलिंस के उत्तर देने के लिए रंबल के बाद के राॅ में आए लेकिन वह अकेले नहीं थे। राॉलिंस पर समोआ जो के पीछे से हमला करने पर रॉलिंस को एक वैध चोट लगी एक विशाल बात का बिंदु बन गया। यह पता चला कि WWE जो को एक बड़ा स्टार मानती है और उस साल को देखते हुए, वे सही थे।

#3 ब्रॉन स्ट्रोमैन‌ ने की रोमन रेंस को मार डालने की कोशिश

51027-1513785080-800

ब्रॉन स्ट्रोमैन और रोमन रेंस के बीच की दुश्मनी इस साल की सर्वश्रेष्ठ रही है। यह दुश्मनी जनवरी में शुरू हुई और अक्टूबर तक चली। स्ट्रोमैन TLC में फेस बने और अपना ध्यान केन की ओर खींचा। इस दुश्मनी ने हमें कई शानदार मैच दिए जिसमें 3 मैच स्ट्रोमैन ने जीते और रेंस के खिलाफ सबसे अधिक जीत करने वाले सुपरस्टार बने। लेकिन इनकी दुश्मनी चरम सीमा में पहुंची, अप्रैल में इन दोनों के बीच हुई फिउड हद से बाहर चली गई। स्ट्रोमैन ने पहले रेंस को रौंदा, फिर उन्हें एम्बुलेंस में बैठाया और फिर उस एम्बुलेंस को ही पलट दिया। इस सेगमेंट ने दोनों की दुश्मनी को और रोमांचक बनाया।

#2 रेंस और सीना के बीच की जुबानी जंग

fbccc-1513785127-800

जॉन सीना समरस्लैम के बाद रॉ में चले गए और अपने उत्तराधिकारी रोमन रेंस से भिड़ने लगे। इसी दौरान सीना ने रेंस को अपनी बातों से शांत कर दिया और हर उस चीज के बारे में बात की जो WWE यूनिवर्स रेंस के बारे में कहती है। रेंस अपने प्रोमो में अटक गए थे जिसके कारण सीना ने उनकी बेइज्जती की। रेंस का खराब प्रोमो कौशल और उनका WWE यूनिवर्स से ना जुड़ पाने का सीना ने भरपूर फायदा उठाया। सीना इन चीजों में माहिर हैं और यह वाकया इसका उत्तम उदाहरण था। उन्होंने सारी सीमाओं को लांघ दिया और इससे पता कि उन्हें WWE में कितनी क्रिएटिव आजादी है। यह 2017 का सबसे बेहतरीन प्रोमो था और रैसलिंग इतिहास का सबसे बेहतरीन प्रोमो भी मना जाएगा।

#1 फेस्टीवल आॅफ फ्रेंडशिप

9958f-1513785168-800

जैरिको और केविन ओवंस के बीच की दोस्ती 2017 के WWE प्रोग्रामिंग की हाइलाइट थी। इन दोनों ने इस दौरान हम सब को बहुत मनोरंजन किया। लेकिन इनका एक-दूसरे के साथ लड़ना तय था। जेरिको ने ओवंस की ओर से गोल्डबर्ग को चुनौती दी, जिसके कारण ओवंस क्रोधित हो गए। अगले हफ्ते, "फेस्टीवल आॅफ फ्रेंडशिप" का आयोजन किया गया, जिसमें WWE इतिहास के विनाशकारी सुपर हील टर्न हुआ। ओवंस ने जैरिको पर हमला किया और पूरे रैसलिंग जगत को सदमे में छोड़ दिया। यह एक परफेक्ट सेगमेंट था जहां जैरिको और ओवंस दोनों ही अपने चरम में थे। इस प्रोमो में जैेरिको की भावनाएं एकदम सटीक थीं। लेखक: आर्यन मेहता, अनुवादक: संजय

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications