WWE इतिहास की 5 यादगार शादियाँ

WWE यूनाइटिड स्टेटस चैम्पियन रुसेव और लाना की शादी के बाद इंटरनेट पर इन दोनों कपल के लिए बधाइयों का तांता लग चुका हैं। हालांकि रुसेव को पसंद करने वाली उनकी कुछ फैंस इस शादी से खुश नहीं हैं। स्पोर्ट्सकीड़ा ने भी इस जोड़ी को बधाई दी। आइये नज़र डालते हैं WWE में हुई 5 ऐसी शादियों पर, जिन्होंने WWE को पूरी तरह से बादल दिया। 1- डेनियल ब्रायन और ब्री बैला brie-2-1469968356-800 एतेहासिक रैसलमेनिया 30 के बाद डेनियल ब्रायन ने अपनी प्रेमिका ब्री बैला के साथ अपने घरवालों, दोस्तों और कुछ साथी रैसलर्स के सामने एरिज़ोना में शादी कर ली। साल 2013 में यह दोनों सगाई के बंधन में बंध गए थे और इसी के साथ वो दोनों WWE यूनिवर्स के चहेते भी थे। लेकिन इंजरी के कारण डेनियल ब्रायन को 2016 में रिटायरमेंट लेनी पड़ी। उसके कुछ समय बाद ब्री बैला ने भी रिंग में एक्शन से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। हम सब तो यही उम्मीद करेंगे की यह दोनों कभी अलग न हो और हमेशा ही साथ रहे। 2- अंडरटकर और मिचेल मैककूल mccool-1469968737-800 26 जून 2010 को द अंडरटेकर के नाम से मशहूर मार्क कैलावे ने सबसे पहली डीवाज़ चैम्पियन मिचेल मैककूल के साथ शादी रचाई। यह शादी टेक्सक्स में हुई और उसके बाद उनका पहला बच्चा कैया फेथ कैलावे 29 अगस्त 2012 को पैदा हुआ। ज़्यादातर रैसलिंग फैंस अंडरटेकर की दूसरी बीवी सारा को ही जानते हैं, जिसके पीछे का कारण उनके अंडरटेकर और डाइमंड डैलस पेज के बीच ऑन स्क्रीन एंगल भी है। यह दोनों 2007 में अलग हो गए, उसके बाद वो मैककूल के साथ रिश्ते में आ गए। हम इन दोनों को भविष्य के लिए शुभकामनाए देते है और उम्मीद करते है कि यह हमेशा ही साथ रहेंगे। 3- सीएम पंक और एजे ली aj-1469969743-800 सीएम पंक और एजे ली निश्चित ही फैंस के फेवरेट है, लेकिन विंस मैकमैहन इन दोनों को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। यह दोनों 13 जून 2014 को शादी के बंधन में बंधे। एजे इससे पहले अपने ट्रेनर जे लीथल के साथ रिश्ते में थी। ऑन स्क्रीन कई बार साथ आ चुके पंक और ली ने आखिर में शादी करने का फ़ैसला किया। यह दोनों एक ऐसे कपल है, जिन्हें आज भी WWE यूनिवर्स आज भी बहुत मिस करता हैं। हम दुआ करते है कि इन दोनों का प्यार कभी भी खत्म ना हो। 4- मिस एलिज़ाबेथ और रैंडी सैवेज macho-man-1469970990-800 WWE के गोल्डन एरा के फैंस रैंडी सैवेज और मिस एलिजाबेथ को उस एरा का गोल्डन कपल मानते हैं। रैसलमेनिया VII में सैवेज और द उल्टिमेट वॉरियर के मैच के दौरान उनके मिलाप को कौन भूल सकता हैं? उस दिन ऐसा कोई फैन नहीं था, जिसकी आँख में आसू ना आए हो। इन दोनों ने 1991 में हुए समरस्लैम के दौरान शादी की। कई रैसलिंग फैंस को यह बात नहीं पता थी कि यह पहले ही साल 1084 में शादी कर चुके थे। भगवान रैंडी सैवेज और मिस एलिजाबेथ की आत्मा को शांति दें। 5- ट्रिपल एच और स्टेफनी मैकमैहन stephanie-1469971669-800 हम इन दोनों को अथॉरिटी के नाम से जानते हैं। यह बात बहुत कम लोगों पता था कि पूर्व WWE चैम्पियन ट्रिपल एच और बॉस स्टेफनी मैकमैहन शादी के बंधन में बंध जाएंगे। उन दोनों की स्क्रीन के सामने शादी 2000 में हुई, तो असल जिंदगी में यह दोनों 2003 में साथ आए। आज उन दोनों की 3 बेटियाँ हैं और हम कह सकते है कि इन दोनों की पेडिग्री बिल्कुल सही बैठी है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications