2020 WWE के लिए उतार-चढ़ाव भरा साल रहा है और COVID-19 महामारी के कारण WWE को कई सारे बड़े बदलाव भी करने पड़े थे। मुश्किल परिस्थितियों में भी कंपनी ने अच्छे शोज का आयोजन कर फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।फिलहाल की स्थिति चाहे काफी बदल चुकी हो, लेकिन 2020 के शुरुआती महीनों में लाइव क्राउड के सामने कई बड़े-बड़े सुपरस्टार्स ने WWE में वापसी की थी। चाहे हम शेमस की बात करें, जॉन मॉरिसन, MVP या फिर ऐज की। इस साल कई बड़े और नामी प्रो रेसलर्स WWE में वापसी कर चुके हैं।ये भी पढ़ें: 5 तरीके जिनसे गोल्डबर्ग की WWE में वापसी हो सकती हैलेकिन अब साल का अंतिम दौर शुरू हो चुका है और आखिरी कुछ महीनों में भी फैंस को कई अन्य बड़े सुपरस्टार्स की वापसी देखने को मिल सकती है। आइए इस आर्टिकल में उन 5 सुपरस्टार्स के बारे में जानते हैं जो साल 2020 के समाप्त होने से पहले वापसी कर सकते हैं।ये भी पढ़ें: WWE की 5 रोमांस स्टोरीलाइंस जिन्हें अचानक से बंद कर दिया गयाWWE NXT सुपरस्टार कैरियन क्रॉसThe meek wonder why Scar & I wish to bring about Doomsday...Perhaps it’s because people parody their own suffering as a narrator would tell a story of their own demise.Deep down, most look to suffer and don’t even know why.Worry not.We will oblige again in due time. ⏳ pic.twitter.com/fgnEwLjxVX— Karrion Kross (@WWEKarrionKross) October 9, 2020कैरियन क्रॉस ने इसी साल WWE के साथ डील साइन की थी और NXT में उन्होंने अपनी रियल लाइफ पार्टनर स्कार्लेट के साथ डेब्यू किया था। अच्छी बुकिंग का ही नतीजा था कि डेब्यू के कुछ ही महीनों में वो NXT चैंपियनशिप स्टोरीलाइन में शामिल हो गए थे।कीथ ली के साथ शुरू हुई उनकी दुश्मनी को NXT टेकओवर: XXX में अंतिम रूप मिला। क्योंकि इसी इवेंट में क्रॉस, ली को हराकर नए NXT चैंपियन बने थे। दुर्भाग्यवश उसी मैच में उन्हें कंधे में भी गंभीर चोट आई थी। View this post on Instagram Everyone loves a comeback, but not everyone is willing to do what it takes. We’re getting closer... and he’s about to be the deadliest piece on the board. ♟ A post shared by Scarlett Bordeaux (@realscarlettbordeaux) on Oct 19, 2020 at 6:15pm PDTचोट के कारण उन्हें चैंपियनशिप बेल्ट छोड़नी पड़ी और कहा गया कि उन्हें चोट से उबरने में करीब 6 महीने का वक्त लग सकता है। क्रॉस और स्कार्लेट अपनी वापसी को टीज़ कर रहे हैं और वो इसी महीने NXT Halloween Havoc में वापसी कर सकते हैं।ये भी पढ़ें: 3 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिन्हें भारत में आकर हार का सामना करना पड़ा