मौजूदा समय में WWE Fastlane के लिए 5 सबसे बड़ी स्टोरी     

braunfront-1469592142-800-1487215958-800

समोआ जो का खतरनाक रुप जारी

raw-ratings-february6-696x385-1487216221-800

हाल ही में समोआ जो ने WWE के इतिहास में सबसे यादगार डैब्यू किया। ट्रिपल एच के दाहिने हाथ के रुप में आकर समोआ जो काफी खतरनाक लग रहे हैं। समोआ ने आते ही रॉलिंस की बुरी तरह से पिटाई कर कंपनी में अपनी शुरुआत की। इस समय WWE में समोआ जो का समय काफी अच्छा चल रहा है कंपनी का उनके ऊपर किए गए निवेश को देखकर लगता है कि समोआ का यह एक रोमांचक समय है। एक बात यह भी महत्वपूर्ण है कि एक आदमी को सफल होने के लिए उस पर पूर्ण विश्वास दिखाना जरुरी है, जो कि इस समय समोआ जो के ऊपर दिखाया जा रहा है। समोआ के बारे में एक बात सबसे अच्छी है कि वह WWE की सभी जरुरतो को पूरा कर सकते है वह किसी भी रोस्टर पर काम कर सकते है और इसे अच्छा बना सकते हैं। समोआ जो का अभी फास्टलेन में कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं है, लेकिन जल्द ही उनके प्रतिद्वंद्वी का नाम सामने आ सकता है। हाल ही में सैमी जैन पर किए गए उनके हमले के बाद उम्मीद है कि उनके बीच एक और मैच हो सकता है और जिसका मतलब है कि समोआ को और सुर्खिया मिल जाएंगी।