WWE की 5 हैरान कर देने वाली गिमिक जो काफी मजेदार थी

A truly fascinating character

WWE में अब वह दौर नहीं रहा, जब हमें एक सामान्य गिमिक देखने को मिलती थी। समय के साथ-साथ WWE में काफी बदलाव देखने को मिले हैं और उनमें से एक बदलाव देखने को मिला है गिमिक में। WWE में गिमिक में बदलाव का श्रेय काफी हद तक विंस मैकमैहन को जाता है। WWE में हमें कई ऐसी गिमिक देखने को मिली जो हमेशा फैंस को याद रहेंगी। हालांकि कई ऐसी अजीब गिमिक थी जिन्हें देखने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया काफी अजीब थी, बावजूद इसके ये गिमिक काफी मजेदार थीं। इसी कड़ी में आज हम WWE की उन 5 अजीब गिमिक के बारे में बात करने जा रहे हैं जो काफी मजेदार थी।

Ad

द बूगीमैन

शायद ही ऐसा कोई रैसलिंग फैन हो जिसने बूगीमैन के बारे में ना सुना हो। बूगीमैन की गिमिक काफी डरावनी और हैरान कर देने वाली थी। इस किरदार में बूगीमैन का खुद का काफी हद तक योगदान रहा। बूगीमैन रिंग में केंचुओं के साथ आते हैं। कई बार आपने देखा होगा कि बूगीमैन केंचुओं को खाते हुए भी दिखते थे। ऐसे समय में कई फैंस इस दृश्य को देखकर डर भी जाते हैं तो कई फैंस इसका भरपूर मनोरंजन उठाते थे।

गोल्डस्ट

What a man
Ad

साल 1988 में गोल्डस्ट प्रोफेशल रैसलिंग बिजनेस में अपना डैब्यू किया था। साल 1995 में उन्हें गोल्डस्ट का गिमिक दिया गया। गोल्डस्ट ने WCW में 1999 से 2001 तक काम किया जिसके बाद उन्होंने WWE में कदम रखा। गोल्डस्ट जब भी टीवी पर आते हैं तो फैंस हमेशा उन्हें चीयर करते हैं और गिमिक का आनंद लेते हैं। पिछले कई सालों से शानदार परफॉर्मेंस देते आए, गोल्डस्ट के बारे में कुछ लोगों का कहना है कि अब ज्यादा दिन नहीं टिकेंगे, बावजूद इसके वह इस बिजनेस के सबसे सम्मानित दिग्गजों में से एक हैं।

एडम रोज़

It's party time, all the time!
Ad

NXT के जानकार फैंस लियो क्रूगर कैरेक्टर के बारे में अच्छी तरह से जानते होंगे। NXT के इतिहास में लियो क्रूगर का कैरेक्टर काफी दिलचस्प हो शानदार हुआ करता था। इसके बाद बारी आई एडम रोज़ की। वह NXT में लियो क्रूगर गिमिक में जितने शानदार थे उससे कहीं ज्यादा WWE में एडम रोज़ गिमिक में शानदार थे। कई फैंस चाहते थे कि वह मेन रोस्टर हाई-लेवल सुपरस्टार बनें।

पापा शांगो

A mysterious entity
Ad

आप शायद इन्हें गॉडफादर के रुप में भी जानते होंगे लेकिन चार्ल्स राइट को पापा शैंगो के नाम से सबसे ज्यादा मशहूर थे। WWE में उनका कैरेक्टर सबसे अजीब और डरावना था। पापा शैंगो अपने चेहरे पर पेंट लगाकर रिंग में एंट्री करते थे जिसमें वह काफी डरावने लगते थे। एक हील के रुप में पापा शैंगो काफी शानदार थे क्योंकि हर कोई उन्हें हारते हुए देखना चाहता था। इन सब के बाद फैंस को उनकी गिमिक काफी पसंद थी।

मोर्डेकाई

Taker's opposite
Ad

मोर्डेकाई ने अपने प्रोफेशनल रैसलिंग करियर के दौरान कई बदलाव किए लेकिन फैंस को उनका सफेद कपड़ो में कैरेक्टर काफी पंसद आया। हालांकि वह इसमें काफी अजीब तरह से दिखते थे लेकिन बावजूद इसके फैंस ने उनकी गिमिक को काफी पसंद किया। उनकी गीमिक को कुछ हद तर एंटी-अंडरटेकर की गिमिक तक करार दे दिया। मोर्डेकाई जैसे सुपरस्टार अंडरटेकर के लिए बिल्कुल परफेक्ट थे। तो ये थीं WWE की कुछ अजीब गिमिक जो काफी मजेदार थी और इन गिमिक ने फैंस का काफी मनोरंजन किया। लेखक: हैरी कैटल, अनुवादक: अंकित कुमार

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications