5 धमाकेदार दुश्मनियां जो Hell In A Cell के बाद देखने मिल सकती है

#5 द शील्ड बनाम केविन ओवंस और द ऑथर्स ऑफ पेन, पॉल हेमन के साथ

Ad

द शील्ड WWE की सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा फैक्शन है और इस वजह से विंस मैकमैहन इसे इतने जल्दी टूटने नहीं देना चाहेंगे। आजकल शील्ड की वही पुरानी कहानी दोहराई जा रही है और उनके प्लॉट्स पुराने हो चुके हैं। इसलिए शील्ड के सामने तीन बेहतरीन रैसलर्स और माइक वर्क के लिए पॉल हेमन को खड़ा किया जाए तो ये कॉम्बिनेशन सबसे अच्छा होगा। हेमन और ओवंस के एकसाथ काम करने की अफवाहें सुनाई दे रही है। इसकी मदद से ओवंस को भी बड़ा पुश मिलेगा। ऑथर्स ऑफ पेन, केविन ओवंस के साथ मिलकर जिन्हें पॉल हेमन मैनेजर करेंगे हमे बेहतरीन स्टोरी दे सकते हैं। लेखक: जॉनी पेन, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications