WWE में कुछ भी हो सकता है। दर्शक के रूप में हम हर मोड़ पर कंपनी में हो रही हर हलचल के बारे में जानना चाहते हैं। फिर हम रॉयल रम्बल पर एजे स्टाइल्स को डैब्यू करते देखते है। शेन मैकमैहन को रैसलमेनिया पर अंडरटेकर से सामना करते देखते है, और फिर समरस्लैम में ब्रॉक लैसनर के हाथो रैंडी ऑर्टन की पिटाई देखते हैं। फिर हमें समझ आता है कि हमे कुछ नहीं मालूम। इसलिए WWE की भविष्यवाणी करने का अगल ही मजा है। हम एकदम अगल संभावना के बारे में सोचते है। फिर कहीं ना कहीं इस उम्मीद में होते हैं कि ऐसा हो सकता है। इस साल का रॉयल रम्बल अच्छा है। इसमें से कई रैसलर्स ने अपनी एंट्री की घोषणा कर दी है, जिनके बारे में हम अनुमान लगा चुके थे। जैसे 2015 में बब्बा रे डैडली, 2012 में खरमा और 2010 में एज। इसलिए हम भी यहां पर रॉयल रम्बल 2017 को लेकर पक्की भविष्यवाणी करने जा रहे है। ऐसे ही रॉयल रंबल में कुछ फैसले जो चौंका सकते है।
#5 हर खिताब का विजेता बदलेगा
वैसे ये संभव नहीं है। रैसलमेनिया के अलावा किसी दूसरे पे-पर-व्यू में एक या दो ख़िताब बदले जाते हैं। लेकिन फिर रॉयल रम्बल 2017 बांकि पे-पर-व्यू से अलग कैसे होगा ? इसका सीधा जवाब है। हर ख़िताब का विजेता बदलना चाहिए। जिस इवेंट में कई ख़िताब दांव पर लगे होते हैं, वहां कम से कम एक ख़िताब का विजेता तो बदलता ही है। इसका उदाहरण है रोडब्लॉक जिसमें रिच स्वान ने टीजे पर्किन्स और ब्रायन केंड्रिक के खिलाफ अपना ख़िताब बचाया। यहां पर स्वान का ख़िताबी दौर खत्म करने का कोई अर्थ नहीं था। वहीं बाकि दो रैसलर्स भी ख़िताब के विजेता थे, और उन्हें केवल पुश दिया जा रहा था। लेकिन इस रॉयल रंबल में स्थिति अगल होगी। वहां पर किसी भी ख़िताबी मैच को देखकर आप ऐसा नहीं कहेंगे कि "वहां पर ख़िताब बचाया जाएगा"। शेमस और सिजेरो का ख़िताब जीतने के सबसे अच्छे विकल्प है ल्यूक गैलोज़ और कार्ल एंडरसन। वहीं अंडरडॉग स्टोरी में बैली, शार्लेट का रिकॉर्ड तोड़कर ख़िताब जीत सकती हैं। रैसलमेनिया के पहले रोमन रेन्स और जॉन सीना ने कई महत्वपूर्ण मुकाबले लड़े हैं। वहीं क्रूज़रवेट डिवीज़न में नेविल ख़िताब हासिल कर सकते हैं। इस भविष्यवाणी को हम बोल्ड इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक PPV पर 5 ख़िताब का बदलना बड़ा खतरा मोल लेना है। इसे देख हमे बहुत हैरानी होगी।
#4 NXT का रैसलर रॉयल रम्बल विजेता बनेगा
इस साल का रॉयल रम्बल मैच अनिश्चितताओं से भरा हुआ है। यहां पर 5 से 10 रैसलर्स ऐसे हैं जिनके जीतने की संभावना है। इसके अलावा और 5 से 10 ऐसे रैसलर्स हैं जिन्हें नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। इसे अनिश्चितता हम इसलिए कह रहे हैं कि इस बार का रॉयल रम्बल विजेता कोई डैब्यू करने वाला रैसलर होगा। खासकर वो NXT का रैसलर होगा। समोआ जो का मुख्य रोस्टर मे आना पक्का है। NXT मे वो अपना सब काम कर चुके है। वो दो बार के चैंपियन रह चुके हैं और फिर ख़िताब शूजी नाकामूरा को पास कर चुके हैं। वैसे देखने वाली बात ये है कि उनकी हार के बाद से वो टीवी पर नहीं दिखे हैं। जिसका मतलब है कि WWE मुख्य रोस्टर में उनका डैब्यू करवाने के सही समय का इंतज़ार कर रही है, और रॉयल रम्बल से अच्छा समय और क्या हो सकता है। जो एक मुख्य इवेंट स्टार हैं। ये उन्होंने TNA और NXT में साबित कर चुके है, और इसलिए उन्हें मुख्य रोस्टर में शामिल करने में देरी नहीं करनी चाहिए। इसके लिए सबसे सीधा रास्ता है रॉयल रम्बल पर जीत। लेकिन जो, रविवार को जीत दर्ज वाले एकमात्र NXT स्टार नहीं होंगे। मौजूदा NXT चैंपियन, शूजी नाकामूरा भी सूची में शामिल है। वैसे नाकामूरा को रॉयल रम्बल जीतते देखना बहुत हैरानी की बात होगी। लेकिन ज़रा सोचिए नाकामूरा रॉयल रम्बल जीतकर रैसलमेनिया पर एजे स्टाइल्स को ख़िताब के लिए चुनौती देते हैं। ये कई रैसलिंग प्रसंशकों का सपना है। हालांकि इसके होने की संभावना बहुत कम है, लेकिन हम जो, नाकामूरा या किसी और NXT स्टार को यहां कम आंकने की भूल नहीं कर सकते।
#3 इवा मारी की वापसी
क्या आप इन्हें भूल गए? तो आप अकेले नहीं है। WWE की वैलनेस पालिसी भंग करने के कारण ईवा मारी पर 30 दिनों का प्रतिबंध लगाया गया था। जिसका मतलब है कि उनका प्रतिबंध 18 सितम्बर को खत्म हो चुका था, लेकिन फिर भी वो टीवी पर नहीं आई। क्या दर्शक उन्हें मिस करते हैं ? इस पर दर्शकों की मिली जुली राय मिलेगी, लेकिन इवा बड़े आसानी से ग़ुस्सा फैला सकती है, और इसलिए WWE प्रोग्रामिंग में उनका महत्व है। इतने देर तक उन्हें टीवी से दूर क्यों रखा गया, इसका अंदाज़ा नहीं है। वो महिलाओं के सिक्स विमेंस टैग टीम मैच में वापसी कर सकती है। मिकी जेम्स के आने से एलेक्सा ब्लिस, नटाल्या और मिकी जेम्स की हिल टीम मजबूत दिखाई दे रही है। इवा मारी का गिम्मिक ऐसा है जिसे कोई पसंद नहीं करता। ये देखना होगा की कैसे कोई हील टीम की जीत में मदद करता है। इवा मारी को टीवी पर वापसी करनी है, और इसके लिए रॉयल रम्बल से अच्छा मैच नहीं हो सकता।
#2 ब्रौन स्ट्रोमैन एलिमिनेशन रिकॉर्ड तोड़ेंगे
ब्रौन स्ट्रोमैन को लोगों को बाहर फेंकना पसंद है। ये उनके लिए अच्छी बात है क्योंकि रॉयल रम्बल उन्ही के लिए बना हुआ है। स्ट्रोमैन की बुकिंग WWE के सबसे बड़े मॉन्स्टर के रूप में की जा रही है। रॉ में ड्राफ्ट किये जाने के बाद से स्ट्रोमैन को साफ़ तौर से हराया नहीं गया है। इससे कईयों को ऐसा लगने लगा है कि रविवार को स्ट्रोमैन की जीत हो सकती है। लेकिन हमें ऐसा नहीं लगता। इससे वो असर नहीं बना पाएंगे। रॉयल रम्बल के इतिहास में एक रम्बल पर सबसे ज्यादा एलिमिनेशन करने का रिकॉर्ड रोमन रेन्स के नाम है। 2014 के रॉयल रम्बल पर रेन्स ने 12 रैसलर्स को बाहर किया था। स्ट्रोमैन यहां पर उनका रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। ये स्ट्रोमैन का पहला रॉयल रम्बल मैच होगा। ब्रौन स्ट्रोमैन को WWE के सबसे बड़े हील के रूप में दिखाया जा रहा है। वो हर हफ्ते अपने विरोधियों पर पूरी तरह से हावी रहते हैं। इसलिए रॉयल रम्बल उनके लिए ज्यादा मुश्किल नहीं होगा। अलॉमाडो में मौजूद 40,000 से ज्यादा दर्शकों के सामने ब्रौन स्ट्रोमैन 23 से ज्यादा रैसलर्स को बाहर फेंक सकते है। मॉन्स्टर स्ट्रोमैन इससे स्टार बन जाएंगे। इससे जिन्हें स्ट्रोमैन की काबिलियत पर शक था, उसे जवाब मिल जाएगा।
#1 रॉयल रम्बल मैच में कैनी ओमेगा का डैब्यू
WWE दुनिया भर के रैसलर्स को अपने प्रमोशन के साथ जोड़ती है। पिछले साल एजे स्टाइल्स, शूजी नाकामूरा, फिन बैलर और फिर ल्यूक गैलोज़ और कार्ल एंडरसन जैसे स्टार्स NJPW से WWE में आए। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि इस रॉयल रम्बल पर कैनी ओमेगा भी डैब्यू कर सकते है। हमें मालूम है ओमेगा ने हाल ही में बयान दिया को वो रॉयल रम्बल में नहीं आएंगे। लेकिन लोग जो कहते हैं वैसा हमेशा नहीं करते। बैकस्टेज बहुत कुछ होता है जो हमे देखने नहीं मिलता। पिछले साल एक इंटरव्यू में जब एजे स्टाइल्स से पूछा गया कि क्या वो रॉयल रम्बल के समय एक इवेंट के लिए समय निकाल पाएंगे? उन्होंने इसका जवाब हां में दिया। रॉयल रम्बल में तीसरे स्थान पर एंट्री करने वाले स्टाइल्स ने लम्बे समय बाद डैब्यू किया। वैसे ओमेगा ने NJPW से कोई नया करार नहीं किया है। इसलिए उनके दिखने के चासेंस ज्यादा है। वैसे WWE हमें हर समय चौंकाते रहती है, इसलिए यहां पर भी वो हमें हैरान करने का कोई मौका नहीं छोड़़ेगी। इस साल के रॉयल रम्बल पर बुलेट क्लब के मुखिया WWE यूनिवर्स के सामने आ सकते है।