जब भी आप ब्रॉन स्ट्रोमैन या नाया जैक्स को जॉबर के साथ देखते हैं तो उन जॉबर की लोकप्रियता में बढ़ोतरी होती है। ये WWE की सालों से आजमाई गई तरकीब है और WWE सुपरस्टार को काफी बड़ा दिखाया जा सकता है। शिंसुके नाकामुरा के माइक स्किल्स में कमी है, इसलिए उनका यहाँ पर बखूबी इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे वे शुरू में WWE यूनिवर्स की नज़रों में जगह बना लेंगे। दर्शकों की भीड़ NJPW के नाकामुरा को जानती है, इसलिए अगर वे टूटी-फूटी अंग्रेजी के साथ अगर प्रोमो काटते हैं तो भी दर्शकों को ख़ुशी होगी। इंडी कोर के साथ ज्यादा जुड़ाव न रखनेवाले दर्शकों के साथ खतरा मोल लेना सही विकल्प नहीं है। जॉबर्स की पिटाई करना यहाँ पर सही विकल्प हो सकता है। क्या पता हमे अगला जेम्स एल्सवर्थ दिख जाये।