WWE Payback 2017: शो पर हुई 5 गलतियां

IMG_20170502_083125

WWE पेबैक अब बीत चुका है और ऊपरी तौर से बात करें तो शो अच्छा था। यहां पर कोई भी मुकाबला मैच ऑफ द ईयर कहलाने योग्य नहीं था, लेकिन इसके बावजूद शो दिलचस्प रहा। सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाला हाउस ऑफ हॉरर मैच भी कुछ खास नहीं कर पाया। कई मैचों के नतीजों से भी हमे हैरानी हुई, जैसे केविन ओवन्स को हराकर क्रिस जैरिको का यूनाइटेड स्टेट्स चैंपिनशिप जीतना। ये मजेदार मुकाबला था और अब ओवन्स और जैरिको दोनों स्मैकडाउन लाइव का हिस्सा होंगे और इससे शो अब और रोमांचक हो जाएगा। यहां पर शिकायतें ये हो सकती है कि कोई भी बड़ा मैच नहीं था। इसके अलावा और भी कई चीजें थी जो दर्शकों को पसंद नहीं आई। उदहारण के तौर पर न्यूयॉर्क के समय अनुसार काम करना, NXT चैंपियन का पिनफॉल जिसमें सचाई बिल्कुल नहीं दिखी और एक टैग टीम सदस्य के चेहरे पर किक जिससे उनका दांत टूट गया। यहां पर हम इन्ही गलतियों का उल्लेख करेंगे। ये रही RAW की एक्सक्लुसिव पे पर व्यू पर हुई 5 गलतियां:

Ad

#5 कैलिफोर्निया में इतने जल्दी अंधेरा नहीं होता

हाउस ऑफ हॉरर मैच के पहले उसे लेकर दर्शकों के मन मे संदेह था क्योंकि उन्हें पता नहीं था मैच में होगा। ये बात शायद WWE को भी पता नहीं थी। पहले से रिकॉर्ड किया गया ये सेगमेंट मजेदार रहा। WWE ने सालों से जो सीखा था उसका उन्होंने अच्छा उपयोग किया। यहां पर गलती ये हुई कि WWE ने इस सेगमेंट को पहले ही रिकॉर्ड कर लिया था और जब शो कैलिफोर्निया के सैन जोस में प्रसारित किया गया तब शाम के 6:30 बज रहे थे। इसे दिखाने में कुछ घंटों की देरी करने की ज़रूरत थी। विंस मैकमैहन की कंपनी द्वारा कि गयी ये छोटी सी गलती थी। #4 नई टैग टीम IMG_20170502_083218 ऐसा अक्सर नहीं होता कि अनाउंस टीम कुछ ही पलों में दर्शकों के दिल मे जगह बना ले, लेकिन ऐसा ही कुछ ओबैद कड़वानी और शेज़ सरदार के साथ हुआ। भले ही वो हिंदी में बोल रहे हों, लेकिन दर्शकों ने "माइंडब्लोइंग मैचेस", "WWE" और "पेबैक" शब्दों पर प्रतिक्रिया दे रही थी। दोनों ने बहुत ज्यादा उत्साह के साथ, एकसाथ "पेबैक" चिल्लाया और ये लम्हा कमाल का था। माइकल कोल को ओबैद और शेज़ का उत्साह पसंद आया और उन्होंने ने भी "पेबैक" चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन बुकर टी ने उनका साथ नहीं दिया। #3 एक स्नूज किक IMG_20170502_083304 शेमस का काम करने का तरीका हमेशा से थोड़ा अलग रहा है। जैफ हार्डी को सेल्टिक वारियर की किक मुँह पर जा लगी जिसका तुरन्त असर द चारमिस्टिक एनिग्मा के दांतों पर दिखा। पेबैक के ऑफ होने के पहले ही शेमस ने ट्वीट किया: "टूथलेस & ब्रोकन। आज का मैच बढ़िया था #Payback।” हार्डी बोयज़ इसका बदला ज़रूर लेंगे। #2 दोनों कंधे नीचे होने चाहिए IMG_20170502_083348 15 मिनट्स तक सैथ रॉलिन्स और समोआ जो के बीच अच्छा मैच चला। ये अच्छी बात है।रॉलिन्स की जीत से थोड़ी हैरानी हुई, लेकिन फिर भी समोआ जो प्रभावशाली दिखें। यहां पर रेफरी ने तीन काउंट थो कर दिए, लेकिन ये सही तरीका नहीं था। समोआ जो का बायां कंधा मैट पर नहीं था। रेफरी इसके बिल्कुल सामने थे और फिर भी उन्होंने इसे काउंट कर दिया। लगता है उन्हें चश्मे की ज़रूरत है। #1 “थैंक यू, स्ट्रोमैन!” IMG_20170502_083439 क्या यहां पर एक बड़ा डबल टर्न हो सकता था? ब्रॉन स्ट्रोमैन और रोमन रेन्स ने मिलकर एक कमाल का मेन इवेंट शो दिया, लेकिन यहां पर दर्शकों ने वैसी प्रतिक्रिया नहीं दी, जिसकी हमे उम्मीद थी। ब्रॉन स्ट्रोमैन यहां पर बेकाबू दिखे और उन्होंने ज़रा सा भी रहम नहीं किया। यहां पर वापस सब चीजें रोमन रेन्स के विरुद्ध दिखीं। यहां पर ब्रॉन ने रोमन के साथ जो किया वो अगर किसी और के साथ करते तो उन्हें सहानभूति ज़रूर मिलती। रोमन रेन्स यहां पर विशेष थे। मार खाने के बाद जब वो वापस लौट रहे थे तब दर्शकों ने "यू डिज़र्व इट" और "थैंक यू, स्ट्रोमैन" के चैंट शुरू कर दिए। शो के बाद भी स्ट्रोमैन का दिल नहीं भरा और उन्होंर रोमन पर हमला करने के लिए एम्बुलेंस का दरवाजा निकाल लिया। यहां पर आपको चैंट्स थो साफ सुनाई नहीं दी होगी, लेकिन आप पता कर सकते थे कि दर्शक क्या कह रहे हैं। लेखक: मिच निकेलसन, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications