WWE Raw, 5 दिसंबर 2016: शो में हुई गलतियाँ और खराब पल

1- टाइट्स का बैडलक
130_RAW_12052016ca_1339--893be2d8a65abe8c63075b0cdb50871b

टाइट्स ओ नील ke WWE में पूरे सफर को स्लिप अप ही कहा जा सकता है? विंस मैकमैहन से मज़ाक करने के कारण सस्पेंड होने के बाद उनके लिए कुछ भी सही नहीं हो रहा है। मंडे नाइट रॉ में मार्क हेनरी के साथ जो उनका मुक़ाबला हुआ, उसके आगे हमें ब्रॉक लैसनर vs गोल्डबर्ग के बीच का मैच ज्यादा लंबा लगा। हमें लगता है मार्क हेनरी को WWE की फिल्म में एक किरदार मिला , जोकि टाइट्स को चाहिए था, लेकिन इस बात से क्या फर्क पड़ता है? फैंस यह मैच कभी भी नहीं देखना चाहते। असल में यह मुक़ाबला 30 सेकंड से भी कम चला। टाइट्स ओ नील ने कुछ गलत नहीं किया, बस मार्क हेनरी ने उन्हें अपना फिनिशर दे दिया। अगर कोई टाइम मशीन बनाने जाए, तो निश्चित ही टाइट्स को थोड़ा पीछे जाना चाहिए, जब उन्होंने विंस मैकमैहन से मज़ाक किया था और उस समय में जाकर खुद को रौकना चाहिए। जब वो सस्पेंड हुए थे, उन्हें तब ही समझ जाना चाहिए था कि उनका WWE करियर लगभग खत्म हो चुका है।