WWE Roadblock: एंड ऑफ़ लाइन पर हुई 5 खामियां और गलतियां

20161218_Roadblock_EOTL_still_CharlotteSasha--0af9074cbe2682521cdca7ae05d71b28

WWE रोडब्लॉक आधिकारिक रूप से खत्म हो चूका है और उसने हमें चर्चा के लिए कई अच्छी बातें दी हैं। पहली बात तो वहां पर कुछ ख़िताब के चैंपियंस बदले गए जिसकी उन्हें सख्त जरूरत थी। सिजेरो और शेमस को टैग टीम चैंपियन बनते देखना अच्छा लगा, वहीँ शार्लेट ने साशा बैंक्स के खिलाफ आखरी मुकाबले में WWE विमेंस चैंपियनशिप वापस जीत लिया। टैग टीम डिवीज़न को ख़िताब बदलने की ज़रूरत तो थी ही, वहीँ शार्लेट द्वारा विमेंस डिवीज़न की अगुवाई करवाना सबसे अच्छा विकल्प है। ख़िताब सही इंसानों के हाथ में गया। इसके अलावा और कई मज़ेदार लम्हे थे जैसे ब्रौन स्ट्रोमन का बैरिकेड से टकरा कर उसे तोडना, छोटी शील्ड की रियूनियन में खास दोस्तों को पावरबोम्ब देना। इससे हमें पता चलता है कि वहां पर हाईलाइट की कोई कमी नहीं है और किसी भी रात को वे रैसलिंग से भर सकते हैं। ऐसा नहीं है कि रोडब्लॉक पर केवल अच्छी चीज़ें हुई। हमे वहां पर कई खराब लम्हे भी देखने मिले। ऐसा ही एक लम्हा है जब दर्शकों ने क्रूज़रवेट डिवीज़न को खड़े होकर तालियां बजाई, केविन ओवन्स का चिन लॉक सिटी में होना और साशा बैंक्स खूनी रूप। इसलिए तैयार हो जाइये वो जानने के लिए जो WWE नहीं चाहती की दर्शक जाने। ये रही इस साल के आखरी पे-पर-व्यू पर हुई कुछ गलतियां। #5 साशा बैंक्स का खूनी चेहरा इसे समझने के लिए हमे थोड़ा रिवाइंड करना पड़ा और कुछ समय बाद हमे समझ आया की साशा बैंक्स का चेहरा लाल क्यों हो गया था। शार्लेट का हील साशा बैंक्स के चेहरे पर लगा और इस वजह से उनका चेहरा लाल हुआ। मुकाबले में बाकि के समय साशा बैंक्स भयानक दिखाई दी। इस दुश्मनी के आखरी मैच में इस किरदार ने जान फूंक दी। हैरत की बात ये है कि एनाउंसर ने एक बार भी इस खून का जिक्र नहीं किया। हो सकता है एनाउंर्स से कहा गया हो इसका जिक्र न किया जाये। #4 “शुक्रिया, नेविल” neville3-1482130275-800 WWE के रॉ में आने के बाद से WWE क्रुज़रवेट डिवीज़न को कुछ नया चाहिए था जिससे शो में थोड़ी दिलचस्पी आएं। नेविल ने वापसी करते हुए रिच स्वान के ख़िताब के लिए अपने दावेदारी पेश की। जैसे-जैसे नेविल ने विरोधियों पर हमला शुरू किया, वैसे ही दर्शकों ने जोर-जोर से नेविल का शुक्रिया अदा किया। पिट्सबर्ग में दर्शकों द्वारा ऐसी प्रतिक्रिया खास थी क्योंकि पुरे प्रेजेंटेशन के समय उन्हें ख़राब लम्हे देखने मिले। क्रूज़रवेट क्लासिक में वे कमाल के थे, लेकिन फिर भी रॉ की क्रिएटिव टीम वो दिखाई नहीं दिए। उम्मीद है नेविल सभी गलतियों को सुधार देंगे। #3 रोडब्लॉक की रात में दर्शकों की प्रतिक्रिया shemus क्या दर्शकों द्वारा इस तरह की प्रतिक्रिया पहले से तैयार गयी थी? की गयी होगी। इसमें के कई दर्शकों की प्रतिक्रिया हैरान करनेवाली थी, खासकर महिलाओं के आयरनमैन मैच के समय। अबतक कोई नीचे गिरा भी नहीं था, और 20 मिनट का समय भी बचा था। फिर भी दर्शक सर पकड़ कर बैठ गए। अगर इस दर्शक की ऐसी प्रतिक्रिया तब आती जब साशा बैंक्स के चेहरे पर खून था, तब बात समझ आती। मैं ऐसा केवल कुछ दर्शकों के लिए कह रहा हूँ। #2 KO ने सचाई सामने रखी roman18-1482130412-800 यहाँ पर हमारे यूनिवर्सल चैंपियन ने सच कहा। रोमन रेन्स का यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप दांव पर क्यों नहीं रखा गया? केविन ओवन्स को अपना ख़िताब बचाना था और इसलिए उनका बहुत कुछ दावं पर था। वहीँ यहाँ पर रोमन के पास हारने के लिए कुछ नहीं था। बिग डॉग को बड़े मुकाबलों पर अपना ख़िताब बचाने की कशिश करनी चाहिए। यहाँ पर टाइटल बनाम टाइटल मुकाबला अच्छा होता। #1 और ऊँचा कूदो swann-kendrick-1482130097-800 यहाँ पर शायद रिच स्वान को और ऊँचा कूदना चाहिए था, या फिर ब्रायन केंड्रिक को नीचे झुकना चाहिए था। यहाँ पर ऐसा लगा की आउटलैंडसिंग वन क्लोथ्सलाइन देना की कोशिश कर रहे थे। यहाँ पर आपको ऐसा लगेगा कि मैं मासूम क्रूज़रवेट डिवीज़न पर थोड़ा बेरहम हो रहा हूँ, लेकिन नेविल की वापसी का जिक्र करते हुए मैंने थोड़ी नम्रता दिखाई। वैसे भी नेविल कबसे इतने खतरनाक हो गए? मैन डट ग्रेविटी फॉरगॉट।