मनी इन द बैंक में काफी अलग परिणाम हो सकते हैं और जब रैसलर्स एक दूसरे से लड़ते हैं तो काफी मुश्किलें आ सकती हैं। अगर इसमें एक बाहरी चीज़ जैसे कि लैडर जोड़ दी जाए तो क्या कहने। इस शो में कुछ धमाकेदार हुआ, और ये शो NXT टेकओवर: शिकागो के बाद हो रहा था तो इससे काफी उम्मीदें थीं, और ये उनपर खरा भी उतरा, लेकिन इसमें कुछ गलतियां भी हुई, जिनपर हम यहाँ नज़र डालेंगे: साशा की ग्रैंड एंट्री महिला रैसलर्स वाले मनी इन द बैंक लैडर मैच में एंट्री करने वालीं ये पहली महिला रैसलर थीं। जिस समय इन्होंने एंट्री की, उस समय ऐसा लगा जैसे एक पल के लिए ये किसी चीज़ से टकराई और इन्होने पीछे पलटकर ऐसा एहसास भी करवाया, लेकिन इस मैच में वो विजेता नहीं बन सकीं। इस बार उनकी विरोधी एलेक्सा ब्लिस मनी इन द बैंक ब्रीफकेस विजेता बनीं। Discombobulated pic.twitter.com/MKzSFygUCK — callum hopkin (@uncle_callum) June 18, 2018