5 बड़े पल जिन्होंने रोमन रेंस का करियर पूरी तरह बदल दिया

romanbatista-1500320484-800

रोमन रेंस WWE के सबसे प्रतिभाशाली रैसलर्स में से एक हैं। वह WWE के सिहांसन के उत्तराधिकारी हैं और विन्स मैकमैहन ने खुद उन्हें चुना है। विंस ने रोमन को हमेशा बैकिंग दी है और उन्हें पुश किया है। पिछले कुछ सालों में रोमन रेंस अपने करियर को नयी ऊंचाइयों तक ले गए हैं। रोमन रेंस के WWE का चेहरा बनने की जर्नी में कुछ महत्वपूर्ण पल रहे हैं, जिसमें से कुछ बेहद इंस्पायरिंग रहे हैं। रेंस अब WWE प्रोग्रामिंग के सेंटर हैं और आने वाले वक्त में भी WWE के सबसे महत्वपूर्ण रैसलर होंगे। आइए नज़र डालते हैं रोमन रेंस के करियर बदलने वाले 5 मोमेंट्स पर:

Ad

2014 का रॉयल रम्बल

यह पहली बार था जब फैंस ने रोमन रेंस को चीयर करना स्टार्ट किया था और सभी चाहते थे कि वह रॉयल रम्बल जीतें। उन्हें यकीन नहीं हुआ जब मूवी स्टार बतिस्ता ने साल का सबसे बड़ा मैच जीता। उस समय के हार्डकोर फैंस भी रोमन रेंस को सपोर्ट करते थे। WWE के पास उस दिन रोमन को स्टार बनाने का मौका था और विन्स मैकमैहन ने उन्हें न जिताकर बड़ी गलती की।

फिलाडेल्फिया में रॉ VS शेमस

romansheamus-1500320381-800

फिलाडेल्फिया को होम ऑफ़ रैसलिंग भी कहा जाता है और यहां पर रैसलिंग के कई हार्डकोर फैंस हैं। WWE चैंपियन शेमस के खिलाफ WWE के गोल्डन बॉय रेंस को टाइटल शॉट मिला था। पूरा मैच बेहतरीन हुआ और फैंस ने रोमन को काफी चीयर किया और अपने नए चैंपियन के लिए खड़े होकर तालियां भी बजाईं। कमेंट्रेटर माइकल कोल ने कहा कि रोमन रेंस के एरा में आपका स्वागत है। यह रोमन रेंस के करियर का सबसे बड़ा मोमेंट था और उन्होंने फैंस को बिलकुल भी निराश नहीं किया।

रॉयल रम्बल 2015

romanrumble-1500320299-800

2014 में फैंस रोमन रेंस के साथ थे, लेकिन 2015 तक आते-आते रेंस ने काफी फैंस खोये थे। डेनियल ब्रायन इस समय रैसल कर रहे थे और जब तक वह थे फैंस का रोमन रेंस को एक्सेप्ट करना मुश्किल था। भले ही रोमन रेंस की जीत हुई, लेकिन काफी सारे फैंस डैनियल ब्रायन के एलिमिनेट हो जाने से नाराज थे।

रैसलमेनिया 33 में अंडरटेकर के खिलाफ जीत

romantaker-1500320254-800

रोमन रेंस अंडरटेकर के 27 साल के करियर में उन्हें रैसलमेनिया में हराने वाले महज दूसरे रैसलर थे। रोमन रेंस की इस जीत के बाद WWE के सबसे ग्रेटेस्ट रैसलर के करियर का अंत हुआ। इस जीत से रेंस को काफी फायदा हुआ और वह बड़े रैसलर में गिने जाने लगे। रेंस ने अंडरटेकर को साफ़ तरीके से हराया और उनकी जीत ने दिखाया कि क्यों विंस मैकमैहन उन्हें WWE का चेहरा बनाने के लिए बेताब थे।

रैसलमेनिया 31 में ब्रॉक लैसनर के साथ मुकाबला

romanlesnar-1500320194-800

रैसलमेनिया 31 के मेन इवेंट में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर ने एक क्लासिक मुकाबला खेला। सैथ रॉलिंस के आने से ड्रामा बढ़ा लेकिन असल मैच जोरदार हुआ था। रेंस ने दिखाया कि वह बड़े मैचों में बड़े विरोधियो के खिलाफ डिलीवर कर सकते हैं। इस मैच ने रोमन रेंस को मेन इवेंट प्लेयर के रूप में स्थापित किया। यह रैसलमेनिया में उनका पहला मेन इवेंट था और अब वह तीन मेन इवेंट मैचों का हिस्सा हो चुके हैं। ब्रॉक के खिलाफ इस मैच ने रोमन को बॉक्स ऑफिस स्टार बनाया। लेखक: मथेउस अबुवा, अनुवादक: मनु मिश्रा

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications