5 विवादित पल जो WWE Hell In A Cell में देखने को मिले हैं

विवादित पल जो WWE Hell In A Cell में देखने को मिले हैं
विवादित पल जो WWE Hell In A Cell में देखने को मिले हैं

#2 रोमन रेंस ने अपने कजिन भाइयों पर अटैक किया

कजिन भाइयों पर अटैक किया
कजिन भाइयों पर अटैक किया

रोमन रेंस ने पिछले साल में अपने हील किरदार को स्थापित करने का प्रयास किया। इस प्रयास में वो अपने भाइयों पर भी अटैक करते हुए नजर आए। इसका परिणाम ये हुआ कि Hell In A Cell में जे उसो और रोमन रेंस के बीच एक मैच हो रहा था जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे थे लेकिन फिर कुछ अलग हुआ।

रोमन रेंस ने अपने कजिन भाई पर अटैक करने के प्रयास में सभी सीमाएं लांघ दीं। इसके कारण जिमी उसो को रिंग में आना पड़ा जबकि वो उस समय चोटिल थे। रोमन रेंस ने इमोशनल होकर पहले उनको अपनी बातों में उलझाया और फिर चोटिल जिमी पर भी अटैक कर दिया। इस सेगमेंट को फैंस ने बिल्कुल पसंद नहीं किया।

#1 द मिज़ और आर ट्रुथ का अटैक और अरेस्ट

youtube-cover

2011 में द मिज़ और आर ट्रुथ को एक साथ लाया गया जिसकी वजह से काफी अच्छी कहानी देखने को मिली। द मिज़ और आर ट्रुथ ने इस बात को माना कि उन्हें किसी एजेंडे के तहत मौके नहीं दिए जा रहे हैं। इसके बाद इन्होंने ट्रिपल एच से बदतमीजी की जिसके कारण इन्हें फायर कर दिया गया।

इन दोनों को ये बात पसंद नहीं आई और इन्होंने Hell In A Cell में मैच के बाद एंट्री की जहाँ पर एल्बर्टो डेल रियो नए WWE चैंपियन बन गए थे। इस मैच में सीएम पंक और जॉन सीना भी थे और इन्होंने सब पर अटैक किया। इन्हें बाद में अरेस्ट किया गया और ट्रिपल एच ने इनकी अरेस्ट के दौरान इनपर अटैक भी किया।

Quick Links