5 विवादों से भरे पल जिसके बारे में WWE फैंस को कुछ पता नहीं लगने देना चाहती है 

There are many controversies Vince McMahon has tried to keep undercover

इस समय WWE साल में 550 इवेंट्स करती है। इसके अलावा 3 करोड़ और 60 लाख लोगों तक इनकी पहुंच है।

WWE सिर्फ रैसलिंग तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इस कंपनी का नाम अब हॉलीवुड और कई अलग इंडस्ट्री में भी बन चुका है। इतने बड़े स्तर पर काम करने से कंपनी को कई विवादों का हिस्सा भी रहना पड़ा है।

पिछले कुछ सालों में भी भी कंपनी कई बड़े विवादों का हिस्सा रही है और इस कारण उन्हें काफी नुकसान भी हुआ है। इससे मीडिया को कंपनी के बारे में गलत बोलने का एक कारण मिल जाता है तो कंपनी के लिए सही नहीं है।

पिछले कुछ समय के कुछ विवाद तो इतने बड़े हैं कि WWE इनके बारे में फैंस को कुछ याद नहीं रहने देता चाहती है।

#5 स्टेरॉयड का केस

Hulk Hogan spoke out about the issue

विंस मैकमैहन एक समय पर स्टेरॉयड केस में फंस गए थे। साल 1993 में WWE के मालिक विंस मैकमैहन के ऊपर केस दर्ज हुआ था कि वो रैसलर्स को स्टेरॉयड सप्लाई करते हैं।

कई पूर्व रैसलर्स ने मैकमैहन के खिलाफ गवाई भी दी थी। इस कारण कुछ समय के लिए विंस को कंपनी लिंडा मैकमैहन को सौंपनी पड़ी थी। कई लोगो को लगा कि अब विंस मैकमैहन लंबे समय तक जेल में ही रहेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

WWE के ज्यादातर फैंस इस बारे में कुछ नहीं जानते थे क्योंकि कंपनी ने कभी भी इस बारे में बात नहीं की थी लेकिन एक बार WWE ने एक मैगज़ीन में इस केस के बारे में बात की।

यहां पर विंस ने कहा कि उनपर लगाए गए सभी इल्जाम गलत हैं। हल्क होगन ने भी मैकमैहन के खिलाफ गवाई देते हुए कहा कि विंस ने उन्हें स्टेरॉइड्स दिए थे।

इसके बाद से ही कंपनी इस हादसे के बारे में किसी से बात नहीं करती है।

Get WWE News in Hindi Here

#4 कंपनी रैसलर्स की सेहत पर ज्यादा ध्यान नहीं देती है

Wrestlers are made to wrestle even when they're injured

WWE और विंस मैकमैहन के अनुसार कुछ भी हो जाए लेकिन शो कभी रुकना नहीं चाहिए। इस कारण हमें कई बड़े हादसे देखने को मिले हैं।

रैसलर्स की तबियत भले ही ख़राब हो लेकिन उन्हें कंपनी के लिए काम करना होता है। कई बार तो रैसलर्स को पूरी तरह से रिकवर हुए बिना भी रिंग के अंदर लड़ना होता है।

जिमी स्नूका और कई रिटायर्ड रैसलर्स के अनुसार कंपनी में रैसलर्स को चोटिल होने के बावजूद काम करना पड़ा है। कई रैसलर्स के अनुसार कंपनी रैसलर्स को काम करने के लिए मजबूर करती है और कई बार तो सर्जरी भी लेट करवाती है। कंपनी के ऊपर कुछ रैसलर्स ने केस भी दर्ज किया था।

इसके बाद से ही कंपनी अपने रैसलर्स का ज्यादा ख्याल रखने लगी है लेकिन अभी भी कई रैसलर्स को चोटिल होने के बावजूद काम करना पड़ता है।

#3 एडी गुरेरो की मौत को एक स्टोरीलाइन में दिखाया गया था

WWE used Vickie after Eddie's tragic demise

एडी गुरेरो अबतक के सबसे शानदार रैसलर्स में से एक हैं। वह उन रैसलर्स में से हैं जो अपने मुकाबले जीतने के लिए कुछ भी कर सकता हो।

उन्होंने अपने करियर के ज्यादातर समय में एक हील का काम किया था लेकिन साल 2003 से 2005 तक वह एक फेस रैसलर थे। साल 2004 में वह काफी मशहूर हो चुके थे।

नवंबर 2005 में इनकी मौत हो गई थी और उनके इतने मशहूर होने के कारण ही कंपनी ने उनकी मौत को एक स्टोरीलाइन के तौर पर इस्तेमाल किया।

उनकी मौत के बात रे मिस्टीरियो जैसे रैसलर्स अपने मुक़ाबलों में अपने दोस्त की यादें लेकर जाते थे। इसके अलावा रैंडी ऑर्टन ने भी एडी के बारे में बात करते हुए कहा कि वह स्वर्ग नहीं बल्कि नर्क में होंगे। कई फैंस के अनुसार उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था।

#2 सैथ रॉलिंस की प्राइवेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक कर दी गईं

Things didn't work out smoothly between the two

फरवरी 2015 में सैथ रॉलिंस ने गलती से अपनी गर्लफ्रेंड की प्राइवेट तस्वीरें अपने सोशल मीडिया में दाल दी थी।

WWE की वेबसाइट में अपने आप सभी रैसलर्स के पोस्ट पहुंच जाते थे और ऐसा ही रॉलिंस के साथ हुआ।

इस कारण कंपनी एक बड़े विवाद में फंस गई। विवाद तो तब बड़ा जब उनकी गर्लफ्रेंड ने भी उनसे बदला लेने के लिए रॉलिंस की तस्वीर पोस्ट कर दी थी। यह विवाद WWE के लिए काफी बड़ा था।

सभी फैंस रॉलिंस के बारे में ही बाते कर रहे थे और इससे WWE की इमेज काफी ख़राब हो रही थी।

इस घटना के बाद रॉलिंस को कोई सजा नहीं दी गई लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड को कंपनी से निकाल दिया गया। अब तो रॉलिंस का करियर काफी अच्छा बन चुका है और उनकी इमेज को इतना बड़ा बनाने रखने के लिए WWE ने अब तक WWE ने इस बारे में कोई बात नहीं की है।

#1 क्रिस बैन्वा की मौत

Chris Benoit has been wiped out from WWE

साल 2007 में WWE के अंदर एक स्टोरीलाइन देखने को मिल रही थी जिसमें विंस मैकमैहन की मौत हो चुकी थी। इससे हर फैन विंस के बारे में भी बात करने लगा था।

फैंस को लग रहा था कि सच में विंस मैकमैहन की मौत हो चुकी है लेकिन इसके कुछ समय बाद ही कंपनी के लिए मुसीबतों का पहाड़ फूट पड़ा।

मशहूर रैसलर क्रिस बैन्वा ने अपने परिवार वालो को मारकर खुद आत्महत्या कर ली थी। ये विवाद इतना बड़ा बन चुका था कि कंपनी को हर जगह से क्रिस बैन्वा का नाम हटाना पड़ा। कंपनी के ऊपर कई आरोप भी लगे थे। कई रिपोर्ट्स के अनुसार क्रिस बैन्वा के दिमाग पर इतना बुरा असर WWE के कामों की वजह से भी पड़ा है।

कई मेडिकल रिपोर्ट्स के अनुसार क्रिस बैन्वा का दिमाग किसी 85 साल बूढ़े इंसान का था जिसके दिमाग पर काफी बुरा असर पड़ा था।

टेस्ट ने ये भी बताया कि बार बार दिमाग पर असर पड़ने से ये बीमारी बड़ी ही आसानी से हो सकती है। रैसलिंग करते वक़्त क्रिस बैन्वा को कई बार चोट लगी है और इससे उनके दिमाग पर काफी बुरा असर भी पड़ा है।

इनकी मौत के बाद WWE ने किसी भी रैसलर के सिर पर चेयर से हमला करना बंद कर दिया था। इसके बाद से WWE ने कभी भी क्रिस बैन्वा के बारे में बात नहीं की।

लेखक- अली अकबर; अनुवादक- ईशान शर्मा

Quick Links