इस समय WWE साल में 550 इवेंट्स करती है। इसके अलावा 3 करोड़ और 60 लाख लोगों तक इनकी पहुंच है।WWE सिर्फ रैसलिंग तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इस कंपनी का नाम अब हॉलीवुड और कई अलग इंडस्ट्री में भी बन चुका है। इतने बड़े स्तर पर काम करने से कंपनी को कई विवादों का हिस्सा भी रहना पड़ा है।पिछले कुछ सालों में भी भी कंपनी कई बड़े विवादों का हिस्सा रही है और इस कारण उन्हें काफी नुकसान भी हुआ है। इससे मीडिया को कंपनी के बारे में गलत बोलने का एक कारण मिल जाता है तो कंपनी के लिए सही नहीं है।पिछले कुछ समय के कुछ विवाद तो इतने बड़े हैं कि WWE इनके बारे में फैंस को कुछ याद नहीं रहने देता चाहती है।#5 स्टेरॉयड का केसविंस मैकमैहन एक समय पर स्टेरॉयड केस में फंस गए थे। साल 1993 में WWE के मालिक विंस मैकमैहन के ऊपर केस दर्ज हुआ था कि वो रैसलर्स को स्टेरॉयड सप्लाई करते हैं।कई पूर्व रैसलर्स ने मैकमैहन के खिलाफ गवाई भी दी थी। इस कारण कुछ समय के लिए विंस को कंपनी लिंडा मैकमैहन को सौंपनी पड़ी थी। कई लोगो को लगा कि अब विंस मैकमैहन लंबे समय तक जेल में ही रहेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।WWE के ज्यादातर फैंस इस बारे में कुछ नहीं जानते थे क्योंकि कंपनी ने कभी भी इस बारे में बात नहीं की थी लेकिन एक बार WWE ने एक मैगज़ीन में इस केस के बारे में बात की।यहां पर विंस ने कहा कि उनपर लगाए गए सभी इल्जाम गलत हैं। हल्क होगन ने भी मैकमैहन के खिलाफ गवाई देते हुए कहा कि विंस ने उन्हें स्टेरॉइड्स दिए थे।इसके बाद से ही कंपनी इस हादसे के बारे में किसी से बात नहीं करती है।Get WWE News in Hindi Here