5 मौजूदा चैंपियंस जिन्हें WWE ने WrestleMania Backlash 2022 में लड़ने का मौका नहीं दिया है

WWE WrestleMania Backlash इवेंट में कुछ चैंपियंस दिखाई नहीं देंगे
WWE WrestleMania Backlash इवेंट में कुछ चैंपियंस दिखाई नहीं देंगे

WWE WrestleMania Backlash के लिए हर एक फैन जरूर उत्साहित होगा। रेसलमेनिया (WrestleMania 38) के सफल आयोजन के बाद यह WWE का अगला टॉप इवेंट है। WWE ने इस शो के लिए कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है। रेसलमेनिया बैकलैश (WrestleMania Backlash) के लिए अभी तक 6 मुकाबलों का ऐलान हुआ है।

इस इवेंट में कुछ धमाकेदार चैंपियनशिप मैच होंगे। कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनके पास चैंपियनशिप है लेकिन वो WrestleMania Backlash का हिस्सा नहीं बनेंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE के 5 मौजूदा चैंपियंस के बारे में बात करेंगे जो WrestleMania Backlash को मिस करने वाले हैं।

5- WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रिकोशे

रिकोशे के पास काफी समय से चैंपियनशिप है और उन्होंने बतौर आईसी चैंपियन जबरदस्त काम किया है। रिकोशे ने कुछ सुपरस्टार्स के खिलाफ अपने टाइटल को रिटेन किया है और उनके यह मुकाबले SmackDown के एपिसोड्स में हुए हैं। WrestleMania 38 में आईसी चैंपियन को लड़ने का मौका नहीं मिला था।

इसी वजह से लग रहा था कि रिकोशे को शायद WrestleMania Backlash में हिस्सा लेने का चांस दिया जाएगा। हालांकि, ऐसा कुछ देखने को नहीं मिल रहा है। अभी तक उनका कोई मैच तय नहीं हुआ है और वो किसी भी सुपरस्टार के साथ पूरी तरह से स्टोरीलाइन का हिस्सा नहीं बने हैं। वो इस इवेंट को मिस करने वाले हैं।

4- WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन थ्योरी

थ्योरी ने कुछ हफ्तों पहले ही फिन बैलर को हराकर यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीती थी। उनका टाइटल रन अभी तक शानदार रहा है। हालांकि, अभी वो किसी भी सुपरस्टार के साथ दुश्मनी में नजर नहीं आ रहे हैं। इसी वजह से WrestleMania Backlash के लिए उनका कोई भी मैच तय नहीं किया गया है।

WWE फिन बैलर को यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए WrestleMania Backlash में रीमैच दे सकता था। यह चीज़ सही मायने में फैंस को काफी ज्यादा पसंद आती। थ्योरी और बैलर दोनों ही इवेंट में लड़ते हुए दिखाई नहीं देंगे और इसी वजह से उनके बीच मुकाबला तय करना एक अच्छा विकल्प रहता।

3&2- WWE विमेंस टैग टीम चैंपियंस साशा बैंक्स और नेओमी

साशा बैंक्स और नेओमी ने WrestleMania 38 में WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी। दोनों ही सुपरस्टार्स को चैंपियन बनते हुए देखकर हर कोई खुश था। साशा और नेओमी ने अभी तक चैंपियन के तौर पर काफी प्रभावित किया है। विमेंस टैग टीम चैंपियंस की अभी शायना बैजलर और नटालिया के साथ दुश्मनी चल रही है।

WWE के पास विमेंस टैग टीम डिवीजन की इस स्टोरीलाइन को आगे लेकर जाने और WrestleMania Backlash में मैच बुक करने का मौका था। हालांकि, दोनों ही टीमों के बीच बड़े इवेंट के लिए मैच तय नहीं हुआ। इन सभी सुपरस्टार्स को अगले इवेंट में जरूर मैच दिया जाना चाहिए था।

1- WWE Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर

बियांका ब्लेयर ने WrestleMania में बैकी लिंच को हराकर विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी। उनका टाइटल रन फैंस को अभी तक अच्छा लगा है। WrestleMania के बाद WWE के पास दोनों की दुश्मनी को जारी रखने का मौका था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। सोन्या डेविल को टाइटल स्टोरीलाइन में जोड़ा गया।

सोन्या डेविल और बियांका ब्लेयर के बीच विमेंस चैंपियनशिप के लिए WrestleMania Backlash में मुकाबला तय किया जा सकता था। दोनों की दुश्मनी अच्छी रही है और इसी वजह से अगर उनका मैच बड़े इवेंट में होता तो फैंस ज्यादा खुश होते। WWE ने जरूर इस चीज़ के मामले में बड़ी गलती की है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications