WWE: WWE में इस समय कई सारे टैलेंटेड सुपरस्टार्स के पास चैंपियनशिप है। कुछ रेसलर्स बहुत लंबे समय से चैंपियन बने हुए हैं और कुछ ने थोड़े समय पहले ही टाइटल पर कब्जा किया है। रेसलर्स फैंस का मनोरंजन करने के लिए रिंग में जोखिम भरे मूव्स का इस्तेमाल करते हैं।इससे उनके चोटिल होने के चांस बढ़ जाते हैं। इस समय कई सारे रेसलर्स चोट के कारण इन-रिंग एक्शन से दूर हैं। इसमें कुछ चैंपियंस भी शामिल हैं। ऐसी स्थिति में कुछ स्टार्स से टाइटल लिए जा सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनसे चैंपियनशिप लेकर WWE सभी फैंस को झटका दे सकता है।5&4- WWE विमेंस टैग टीम चैंपियंस Sonya Deville और Chelsea Green View this post on Instagram Instagram Postसोन्या डेविल और चेल्सी ग्रीन ने थोड़े समय पहले ही लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज़ को हराकर विमेंस टैग टीम टाइटल्स पर कब्जा किया था। फैंस दोनों ही रेसलर्स की जीत से बहुत खुश नज़र आए थे। लग रहा था कि उनका टाइटल रन काफी ज्यादा बेहतर साबित होगा। हालांकि, डेविल चोटिल हो गई हैं।कुछ रिपोर्ट्स में इस चीज़ को लेकर जानकारी दी गई थी। बाद में WWE ने इस अफवाह पर मुहर लगा दी। डेविल टॉर्न ACL चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रह सकती हैं। ऐसे में जल्द ही डेविल और उनकी टैग टीम पार्टनर चेल्सी ग्रीन से टैग टीम टाइटल्स को लिया जा सकता है। यह उनके फैंस के लिए सही मायने में एक बुरी खबर रहेगी।3&2- सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस View this post on Instagram Instagram Postसैमी ज़ेन और केविन ओवेंस ने WrestleMania 39 में द उसोज़ को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम टाइटल्स पर कब्जा किया था। इसके बाद से उनका चैंपियनशिप रन अच्छा रहा है। हालांकि, केविन ओवेंस चोटिल हैं और बताया जा रहा है कि उनकी यह इंजरी सीरियस है। ऐसे में ओवेंस को लंबे समय तक बाहर रहना पड़ सकता है।दूसरी ओर Raw में सैमी ज़ेन भी चोटिल नज़र आए थे। उनकी कोहनी साफ तौर पर सही शेप में नहीं दिख रही थी। अगर केविन सही मायने में लंबे समय तक दूर रहते हैं, तो फिर दोनों बेस्ट फ्रेंड्स से जल्द ही WWE द्वारा चैंपियनशिप ली जा सकती है। टैग टीम डिवीजन में कई टीमें मौजूद हैं, जो टाइटल्स जीतना डिजर्व करती हैं।1- रोमन रेंस View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस के पास अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप है। रेंस को बतौर यूनिवर्सल चैंपियन लगभग 3 साल हो गए हैं। दूसरी ओर उनके पास लंबे समय से WWE चैंपियनशिप है। कोई भी अभी तक उनके ऐतिहासिक रन को रोक नहीं पाया है। हालांकि, अब रेंस के टाइटल रन में बाधा आ सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रोमन रेंस इस समय चोटिल हैं।SummerSlam 2023 के दौरान रेंस को जे उसो के खिलाफ मैच में चोट लग गई थी। उन्होंने मैच पूरा किया लेकिन बताया जा रहा है कि ट्राइबल चीफ को इंजरी हुई है। अभी यह क्लियर नहीं है कि उनकी यह चोट कितनी गहरी है। अगर रेंस की चोट सही मायने में सीरियस है, तो WWE उनसे टाइटल ले सकता है। उनके पास वर्ल्ड टाइटल है और अगर वो चोटिल होने के बावजूद चैंपियन बने रहते हैं, तो अन्य रेसलर्स टाइटल मैच से वंचित रहेंगे।