5 WWE सुपरस्टार्स जिनके मैनेजर पॉल हेमन रह चुके हैं 

पॉल हेमन & ब्रॉक लैसनर
पॉल हेमन & ब्रॉक लैसनर

2.WWE सुपरस्टार रे मिस्टीरियो

Ad
Ad

साल 1995 में ECW में टैलेंट की कमी हो गई थी जिसके बाद पॉल हेमन, WWE सुपरस्टार रे मिस्टीरियो को कंपनी में लेकर आए। आपको बता दें, उस वक्त न के बराबर हाई-फ्लाइंग मूव्स इस्तेमाल हुआ करते थे इसलिए जब फैंस ने मैचों के दौरान रे मिस्टीरियो को हाई-फ्लाइंग मूव्स परफॉर्म करते हुए देखा तो वो आश्चर्यचकित हो गए। इसके बाद मिस्टीरियो जल्द ही फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो गए और पॉल हेमन गाए के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले मिस्टीरियो आज भी WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं।

1.WWE सुपरस्टार द अंडरटेकर

Ad

यह बात काफी कम लोगों को पता है कि द अंडरटेकर के मैनेजर पॉल हेमन रह चुके हैं। आपको बता दें, ECW में अंडरटेकर को मार्क के नाम से जाना जाता था और उस वक्त उन्हें पॉल हेमन मैनेज करते थे। आपको बता दें, पॉल हेमन ही वह शख्स थे जिन्होंने फिनोम को WCW से WWF में ले जाने में अहम भूमिका निभाई थी।

साल की 1990 में मार्क कैलस की WWE में एंट्री हुई जहां उन्हें द अंडरटेकर का कैरेक्टर निभाने का मौका मिला। मार्क का नया रूप द अंडरटेकर फैंस को काफी पसंद आया और आज डैडमैन को WWE इतिहास के सबसे महानतम सुपरस्टार्स में से एक माना जाता है।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications