5 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने साल 2020 में सगाई की और 3 जिन्होंने अपनी रिलेशनशिप का खुलासा किया

कुछ WWE सुपरस्टार्स के लिए यह साल काफी ज्यादा यादगार रहा
कुछ WWE सुपरस्टार्स के लिए यह साल काफी ज्यादा यादगार रहा

#) WWE स्टार्स विक जोसेफ और मैकेंजी मिचेल ने इस साल अपने रिलेशनशिप का ऐलान किया

मैकेंजी मिचेल पिछले कुछ महीनों में NXT बैकस्टेज अनाउंस टीम का हिस्सा बन गई हैं। वो हाल ही में हुए NXT TakeOver: WarGames में भी नजर आई थीं। मिचेल WWE The Bump के ऑनएयर टैलेंट का हिस्सा और WWE Now की होस्ट भी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए बड़ी खुशखबरी दी।

मैकेंजी मिचेल ने इस बात का ऐलान किया कि वो WWE स्टार विक जोसेफ के साथ रिलेशनशिप में हैं। जोसेफ NXT और 205 लाइव में एक कमेंटेटर के तौर पर नजर आते हैं। जोसेफ मेन रोस्टर में भी कुछ समय के लिए नजर आए थे। जोसेफ NXT और 205 लाइव में वेड बैरेट और बैथ फीनिक्स के साथ नजर आते हैं।

Quick Links