2- ऐज
ऐज ने रिटायरमेंट से बाहर आकर जबरदस्त तरीके से वापसी की थी। ऐज असल में 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन से लगभग तीन साल बड़े हैं। अक्टूबर के महीने में ऐज 48 साल के हो जाएंगे। दोनों दिग्गजों के बीच काफी बड़ा इतिहास रहा है। दोनों ही सुपरस्टार्स की दुश्मनी से हर एक फैन परिचित होगा।
वापसी के बाद ऐज ने रैंडी ऑर्टन को WrestleMania 36 में पराजित किया था। इसके अलावा वो WrestleMania 37 के मेन इवेंट में भी दिखाई दिए थे। वो अभी दिखाई नहीं दे रहे हैं लेकिन उम्मीद है कि फैंस की वापसी के बाद इस दिग्गज की भी वापसी होगी। हर कोई सीना और ऐज की दुश्मनी एक बार फिर देखना चाहेगा।