WWE में रेसलिंग करने का सपना हर रेसलर देखता है। ऐसे में कुछ उसे पाकर एक बड़ा नाम बन जाते हैं जबकि कुछ ऐसा नहीं कर पाते हैं। रेसलिंग में ऐसे कई परिवार हैं जो पीढ़ी दर पीढ़ी WWE के साथ ही काम कर रहे हैं। ऐसे में कई नाम कंपनी का हिस्सा तो बनते हैं लेकिन वो रिंग में उतना नाम नहीं बना पाते हैं।इन रेसलर्स को फैंस कई बार नहीं जानते हैं और यही वजह है कि कुछ का करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाता है। रेसलिंग को समझने वाले इस बात को समझते हैं कि आप कैसे हैं से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है कि आप रिंग में किस तरह का काम करते हैं। इस बात को आप एक उदहारण से समझ सकते हैं।द रॉक ने जब कंपनी में एंट्री की तो वो पीपल्स चैंपियन नहीं थे और ना ही वो फैंस के बीच लोकप्रिय थे। उन्हें बेहद खराब रिएक्शन मिलता था और फैंस रॉकी सक्स कहते थे। इसके बाद द रॉक ने अपने प्रोमो और काम से अपने करियर की दिशा बदल दी। इसी तरह से कुछ रेसलर्स ने अपने करियर की दिशा बदली जबकि उनके सिबलिंग ऐसा करने में असफल रहे। आइए आपको बड़े नाम वाले रेसलर्स के उन सिब्लिंग्स के बारे में बताते हैं जो कंपनी के साथ थे।#5 WWE सुपरस्टार डॉल्फ जिगलर के भाई रायन नेमेथ एक समय पर कंपनी के साथ थेCEASE AND DESIST!!!DO NOT WATCH this Paris to myNicky Hilton DEBUT TONIGHT, 8pm! pic.twitter.com/KYhA184hIa— Nic Nemeth (@HEELZiggler) January 27, 2021रायन नेमेथ ने WWE के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट किया था और वो उस समय डेवलपमेंटल डिवीजन का हिस्सा थे जिसे उस समय FCW कहा जाता था। 2013 में इसका नाम बदलकर NXT किया गया। इस दौरान वो रिलीज कर दिए गए जबकि उनके भाई डॉल्फ जिगलर इस समय भी कंपनी का हिस्सा हैं।डॉल्फ अपने भाई के करियर से जुड़े ट्वीट्स करते रहते हैं। एक तरफ जहाँ डॉल्फ WWE के साथ हैं तो रायन ने इंडिपेंडेंट सर्किट में कुछ सालों तक काम करने के बाद इस साल जनवरी में AEW में डेब्यू किया था। डॉल्फ अब भी अपने भाई की रेसलिंग के कायल हैं और ये उनके ट्वीट्स से जाहिर होता है।