5 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स जो अगले कुछ सालों में रिटायर हो सकते हैं

WWE स्टार जैफ हार्डी और एजे स्टाइल्स
WWE स्टार जैफ हार्डी और एजे स्टाइल्स

#3 जैफ हार्डी

जैफ हार्डी हमेशा से ही अपने खतरनाक स्टंट्स के लिए जाने जाते हैं। उनके इन रिंग वर्क ने दुनियाभर के फैंस को उनका दीवाना बना दिया है। जैफ ने मात्र 15 साल की उम्र में WWE में डेब्यू किया था। वो अपने डेब्यू मैच में रेजर रमोन के खिलाफ नजर आए थे। हालांकि इस मैच में लड़ने के लिए उन्होंने अपनी उम्र को छुपाया था।

इसके बाद भी वो WWE के टॉप स्टार्स में से एक रहें हैं। उन्होंने लगभग दो दशक तक रेसलिंग की दुनिया में अपना नाम कमाया है। हालांकि बढ़ती हुई उम्र की वजह से उन्होंने अपनी इन रिंग स्टाइल में काफी ज्यादा बदलाव किये हैं। लेकिन इसके बाद भी वो कई खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आते हैं। ऐसे में अब वो भी अपने शरीर को इंजरी से बचाने के लिए रिटायरमेंट ले सकते हैं।