#2 WWE सुपरस्टार शिंस्के नाकामुरा

WWE ज़ॉइन करने के बाद से अब तक शिंस्के नाकामुरा ने दो बार WrestleMania में हिस्सा लिया है और दोनों ही बार उन्हें हार मिली है। Royal Rumble जीतकर उन्होंने WWE चैंपियन एजे स्टाइल्स को WrestleMania 34 में चैलेंज किया था। WrestleMania डेब्यू में नाकामुरा को स्टाइल्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।
अगले साल WrestleMania में उन्होंने रुसेव के साथ मिलकर SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप मैच लड़ा था। हालांकि, द उसोज ने शेमस को पिन करते हुए अपना टाइटल रिटेन किया था और नाकामुरा को Wrestlemania में एक और हार झेलनी पड़ी थी।
#1 WWE सुपरस्टार असुका

Raw विमेंस चैंपियन असुका भी एक ऐसी सुपरस्टार हैं जो WrestleMania में पहली जीत की तलाश में हैं। बिजनेस की सबसे बेहतरीन महिला रेसलर्स में से एक असुका के लिए WrestleMania में एक भी जीत नहीं होना काफी दुख की बात है। असुका ने 2018 में पहली बार WrestleMania में हिस्सा लिया था और उस समय वह 914 दिनों की स्ट्रीक पर थीं। हालांकि, सबसे बड़े स्टेज पर उन्हें WWE करियर की पहली हार मिली थी।
पिछले साल उन्होंने काइरी सेन के साथ टीम बनाकर विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड करने की कोशिश की थी। हालांकि, एलेक्सा ब्लिस और निकी क्रॉस ने उन्हें सफलता हासिल नहीं करने दी थी।