WWE हो या कोई अन्य रैसलिंग कंपनी, रैसलर्स का फिट रहना तो अनिवार्य होता है। कोई रैसलर फ़िट ही नहीं होगा तो रिंग में लम्बे-लम्बे मैच कैसे लड़ पाएगा और कोई रैसलर लम्बे-लम्बे मैच ही नहीं लड़ पाएगा, तो उसे अधिक तवज्जो भी नहीं दी जाएगी।
WWE की ही बात करें, तो यहाँ कोई वेट केटेगरी पर अधिक ध्यान नहीं दिया जाता। ऐसा हम भी कई बार देख चुके हैं और आप भी। जब फिन बैलर और लियो रश जैसे क्रूज़रवेट रैसलर्स को ब्रॉन स्ट्रोमैन जैसे मॉन्स्टर के सामने रिंग में उतार दिया जाए, तो कमजोर रैसलर की हालत क्या हो सकती है।
हम इस आर्टिकल में फिटनेस का ही मुद्दा उठाने वाले हैं। ख़ास तौर पर कुछ WWE सुपरस्टार्स का चेस्ट साइज़ इतना है कि कोई सामान्य मनुष्य किसी इनके सामने किसी बच्चे की भांति प्रतीत हो रहा है।
आइये डालते हैं नजर ऐसे कुछ WWE सुपरस्टार्स पर, जिनके सामने रोमन रेंस जैसा फिट रैसलर भी कमजोर प्रतीत होता है। बता दें कि किसी सामान्य व्यक्ति का चेस्ट साइज़ 40-42 इंच होता है।
5) जॉन सीना- 50 इंच
![john cena](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/58797-15530171162554-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/58797-15530171162554-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/58797-15530171162554-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/58797-15530171162554-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/58797-15530171162554-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/58797-15530171162554-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/58797-15530171162554-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/58797-15530171162554-800.jpg 1920w)
16 बार के WWE चैंपियन रहे जॉन सीना ने सालों से अपनी फिटनेस में गिरावट नहीं आने दी है। यह भी एक सच है कि उनके साथी रैसलर भी जॉन सीना के वर्कआउट सेशन के कायल हैं।
जॉन, अभी केवल 41 वर्षीय हैं और जिस तरह की उनकी फिटनेस है। उसे देखकर तो यही लगता है कि वो कम से कम चार पांच साल आसानी से रिंग में मैच लड़ सकते हैं।
जॉन सीना, उन WWE सुपरस्टार्स में से एक हैं जिन्हें हॉलीवुड में भी अपार सफलता हासिल हुई है। हम यहाँ 'द रॉक' की बात नहीं कर रहे हैं, क्योंकि वो WWE का नियमित हिस्सा नहीं हैं।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
4) रोमन रेंस- 52 इंच
![roman reigns workout](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/7f006-15530168041624-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/7f006-15530168041624-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/7f006-15530168041624-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/7f006-15530168041624-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/7f006-15530168041624-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/7f006-15530168041624-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/7f006-15530168041624-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/7f006-15530168041624-800.jpg 1920w)
'द बिग डॉग' के नाम से मशहूर इस सुपरस्टार ने बहुत कम समय में WWE में बहुत कुछ हासिल कर लिया है। उनकी हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी कि उन्होंने कैंसर(ल्यूकीमिया) जैसी गंभीर बीमारी को मात देते हुए रिंग में वापसी की।
रोमन रेंस का बाइसेप साइज़ 20 इंच है और छाती, जॉन सीना से भी चौड़ी है। रोमन रेंस चार बार के WWE चैंपियन रहे हैं। साथ ही साथ उन्हें WWE ग्रैंड-स्लैम चैंपियन बनने का भी गौरव हासिल है।
3) बतिस्ता चेस्ट साइज़- 55 इंच
![batista chest size](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/734ee-15530141406871-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/734ee-15530141406871-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/734ee-15530141406871-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/734ee-15530141406871-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/734ee-15530141406871-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/734ee-15530141406871-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/734ee-15530141406871-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/734ee-15530141406871-800.jpg 1920w)
बतिस्ता,6 बार के WWE चैंपियन रहे हैं और कभी कभी ही रिंग में दिखाई पड़ते हैं। आपको यह भी याद दिला दें कि बतिस्ता एक बॉडी बिल्डर हैं। यह तो लाजिमी हो जाता है कि उनका बॉडी साइज़ किसी सामान्य मनुष्य से कहीं अधिक ही होगा।
बतिस्ता ने अपना आख़िरी मैच 2014 में लड़ा था। जहाँ बतिस्ता, रैंडी ऑर्टन और ट्रिपल एच की टीम को रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़(द शील्ड) के खिलाफ हार मिली थी।
अभी वो रैसलमेनिया 35 के लिए ट्रिपल एच के खिलाफ मुकाबले की तैयारियों में लगे हैं और हो सकता है कि यह उनके करियर का आख़िरी मैच हो।
2) बिग शो- 60 इंच
![big show](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/0f082-15530153251775-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/0f082-15530153251775-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/0f082-15530153251775-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/0f082-15530153251775-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/0f082-15530153251775-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/0f082-15530153251775-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/0f082-15530153251775-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/0f082-15530153251775-800.jpg 1920w)
बिग शो, WWE के एक जाइंट हैं और आपको बता दें कि उन्होंने अभी भी संन्यास नहीं लिया है। करीब चार सौ पाउंड वजनी इस WWE सुपरस्टार ने शायद ही ऐसा कोई रिकॉर्ड है जो रैसलिंग की दुनिया में हासिल न किया हो।
WWE, WCW, ECW और भी न जाने कितनी रैसलिंग कंपनियों में उन्होंने चैंपियनशिप बेल्ट जीती हैं। पिछले कुछ सालों में उन्होंने बॉडी वेट लूज किया है, जिससे अब उनका वजन 400 पाउंड से कुछ नीचे आ गया है, लेकिन चेस्ट साइज़ नहीं।
1) ब्रॉन स्ट्रोमैन- 62 इंच
![braun strowman](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/5cdb7-15530176177512-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/5cdb7-15530176177512-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/5cdb7-15530176177512-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/5cdb7-15530176177512-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/5cdb7-15530176177512-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/5cdb7-15530176177512-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/5cdb7-15530176177512-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/5cdb7-15530176177512-800.jpg 1920w)
ब्रॉन स्ट्रोमैन को ऐसे ही 'द मॉन्स्टर' नहीं कहा जाता है। वो WWE से जुड़ने से पहले कई स्ट्रोंगमैन चैंपियनशिप अपने नाम कर चुके थे। WWE में भी स्ट्रोमैन को बहुत बार ट्रक पलटाते या गाड़ियाँ पलटाते भी देखा गया है।
उनका चेस्ट साइज़ 62 इंच और बाइसेप साइज़ 24 इंच है। यह दर्शाता है कि उनकी डाइट किसी सामान्य व्यक्ति से कहीं अधिक होगी और वर्कआउट भी।
जब भी मैं ब्रॉन स्ट्रोमैन के बारे में सोचता हूँ, तो WWE चैंपियनशिप बेल्ट का उनके पास न होना याद आ जाता है। हम आशा करते हैं कि उन्हें अपनी मेहनत का फल एक दिन जरुर मिले।