5 मौजूदा सुपरस्टार्स जिनका WrestleMania में जीत-हार का प्रतिशत सबसे बेकार है

heath-1-1490724700-800

कुछ रैसलर रैसलमेनिया में इसलिए हिस्सा लेते हैं कि आगे कुछ बड़ा उनके लिए होगा। इसके अलावा कुछ ऐसे भी होते हैै जो सिर्फ अपने नंबर बनाने आते है। हर कोई अंडरटेकर और जॉन सीना के जैसे नहीं होता है। कुछ लोग ऐसे भी होते है जो रैसलमेनिया में हमेशा हारते है। कुछ सुपरस्टार्स का रिकॉर्ड भी मेनिया में अलग होता है। मिस्टर रैसलमेनिया शॉन माइकल्स का रैसमेनिया में रिकॉर्ड 6-11 का है। लेकिन इसके बाद भी उन्हें हर साल एक क्वालिटी मैच और उनके लिए एक अच्छी स्टोरीलाइन तैयार होती थी। आइए जानते है कुछ ऐसे सुपरस्टार्स के नाम जिनके हार और जीत के आंकड़े अपने आप में कुछ अलग चीज दर्शाते है।

Ad

हीथ स्लेटर(0-4)

लोग भूल गए है लेकिन हीथ स्लेटर अपने WWE करियर में हर स्टेज का पार्ट रहे है। स्लेटर में नैक्सस में यहां पर डैब्यू किया था। फिलहाल ये रायनो के साथ मिलकर यहां परफॉर्म कर रहे है। लेकिन कंपनी ने उन्हें अभी तक खुद अकेले परफॉर्म करने लायक नहीं समझा है। रैसलमेनिया की बात करें तो उन्होंने यहां कई मैचों में हिस्सा लिया है। रैसलमेनिया 27,30,31, 32 में उन्हें लगातार हार का सामना करना पड़ा था। बैटल रॉयल में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने इतने बड़े इवेंट के लिए कभी हाथ खड़े नहीं किए।

आर ट्रुथ

rtruth-1490724676-800

बात करें पिछले 10 साल की तो आर ट्रुथ ने WWE रोस्टर में कुछ खास नहीं किया है। आर ट्रुथ को रैसलमेनिया 26,28,31 और 32 में लगातार हार का सामना करना पड़ा था। रैसलमेनिया 27 में ग्रेट खली के खिलाफ एक शानदार मैच में वो हार गए थे। लेकिन ये मैच भी उनकी हार की लिस्ट में जुड़ गया। आर ट्रुथ को फैंस हमेशा देखना चाहते है। फैंस उनको परफॉर्म करते हुए नहीं देखना चाहते हैं। क्या आप जानते है मैं क्या कर रहा हूं ? उनका म्यूजिक सभी को अच्छा लगता है। लेकिन कोई उन्हें चैंपियनशिप मैच जीतते हुए नहीं देखना चाहता है। रैसलमेनिया में हालांकि उनके कुछ खास मूमेंट हुए थे।

गोलडस्ट (0-4)

goldust-1490724596-800

WWE में गोलडस्ट ने हमेशा नजर आते है और उन्होंने हर चीज अच्छी की है। इस सुपरस्टार ने दुनिया के हर जगह पर रैसलिंग प्रमोशन में काम किया और काफी सम्मानजनक करियर रहा। लेकिन रैसलमेनिया में वो कभी नहीं जीत पाए। रैसलमेनिया 12,26,31 और 32 में उन्होंने हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि जिस हिसाब से उनका करियर रहा उस हिसाब से उन्हें रैसलमेनिया में जीत हांसिल करनी चाहिए थी।

डॉल्फ जिगलर (0-7)

ziggler-1490724496-800 (1)

जब आप इस बिजनेस में देखते है तो आपकी परफॉर्मेंस ही आपको जवाब देती है। एक सुपरस्टार ऐसा भी है जिसे 7 रैसलमेनिया में हार का सामना करना पड़ है। वो कोई और नहीं सुपरस्टार डॉल्फ जिगलर है। रैसलमेनिया 26 से 32 तक हर रैसलमेनिया में जिगलर ने हिस्सा लिया है। लेकिन वो कभी जीत नहीं पाए। अपने गुड लुक्स के लिए जिगलर जाने जाते है लेकिन हर चीज ये ही नहीं होता है। डॉल्फ जिगलर एक ऐसे सुपरस्टार है जिन्हें टीवी रैसलिंग में 100 बार हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन फिर भी उनका करियर अभी तक चल रहा है। रैसलमेनिया मे हार के रिकॉर्ड से उन्हें कोई फर्क नहीं पढ़ा है। हालांकि जिगलर इस योग्य है कि वो रैसलमेनिया मूमेंट मिल सके।

बिग शो (4-10)

bigshow-1490724435-800

WWE में बिग शो को कौन नहीं जानता है। इस 400 पाउंड के विशालकाय शरीर वाले सुपरस्टार ने कई ग्रांड स्टेज पर परफॉर्म किया है। 1999 में उन्होंने WWE में डैब्यू किया था। उसके बाद वो इंडस्ट्री के टॉप सुपरस्टार्स में शामिल हो गए। विंस मैकमैहन ने भी उनके ऊपर भरोसा दिखाया। आंद्रे जाइंट मैमोरियल बैटल रॉल एक बार वो जीत चुके है, और रैसलमेनिया 33 में फैंस को उम्मीद है कि वो फिर जीतेंगे। लेकिन जिस हिसाब से उन्होेंने यहां परफॉर्म किया है उस हिसाब से उन्हें काफी कुछ मिलना चाहिए था। उन्होंने अपनी आधी जिंदगी इसी में लगा दी है। जल्द ही वो 50 साल के होने वाले है। हालांकि अभी तक रैसलमेनिया में कुछ खास पल उनके लिए सामने नहीं आ पाए है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications