रॉयल रम्बल के लिए बड़ा मंच तैयार हो चुका है, लेकिन अभी भी कुछ पुराने दिग्गजों की वापसी और नये उभरते चेहरे शामिल हो रहे हैं। ऐसी आंशका है कि इस साल रॉयल रम्बल पर समोआ जो की एंट्री एक हॉट टापिक मूमेंट के रुप में होगी। नाकामूरा से NXT चैम्पियनशिप हारने के बाद से NXT में समोआ जो के करने के लिए कुछ बचा नही हैं। ऐसा कोई सवाल नहीं है कि समोआ जो लम्बे समय के लिए तैयार हैं। पिछले अगस्त NXT टेकओवर : ब्रुकलिन II में दोनों का मुकाबला हुआ था। अब जनवरी 2017 है, जो को देखकर ऐसा लगता है कि मेन रोस्टर में शामिल होने के लिए तैयार है। समोआ जो 2017 रॉयल रम्बल में प्रवेश कर सबको चौंका सकते हैं। दो बार के पूर्व NXT चैम्पियन किसी भी चैम्पियनशिप को जल्द प्रभावित करने के साथ जीतने की क्षमता रखते है। रम्बल में क्या वो ऐसा कर सकते हैं ? इसका हम सभी को इंतजार करना होगा।