5 रैसलर्स जो WWE Survivor Series 2017 में डेब्यू कर सकते हैं

10-40-09-6734e-1509982121-500

रविवार को हमें बिग फ़ोर पीपीवी में से एक, सर्वाइवर सीरीज देखने मिलेगा। इस साल सर्वाइवर सीरीज का ये 31 वां संस्करण होगा। पिछले साल सर्वाइवर सीरीज पर गोल्डबर्ग ने वापसी की थी और उसकी तुलना में इस साल कुछ नहीं है। इसलिए पहले जैसा स्तर बनाए रखने के लिए उन्हें यहां पर कुछ अलग और कुछ खास करने की ज़रूरत है। इसके लिए उन्हें नए स्टार्स के डेब्यू करवाने की ज़रूरत है। NXT डिवीज़न में स्टार्स की भरमार है और उन्हें अब मुख्य रोस्टर में आने का मौका मिलना चाहिए। इसे करने के लिए सर्वाइवर सीरीज सबसे अच्छा मंच है। ये रहे ऐसे 5 रैसलर्स जो सर्वाइवर सीरीज 2017 में डेब्यू कर सकते हैं।

#5 हिदेओ एटमी

हिदेओ एटमी, NXT में काफी पहले डेब्यू कर चुके हैं।दो साल पहले वो आंद्रे द जाइंट बैटल रॉयल का हिस्सा भी बन चुके हैं। उन्हें काफी पहले मुख्य रोस्टर में बुला लेना चाहिए था लेकिन चोट की वजह से उनका मुख्य रोस्टर डेब्यू ताल दिया गया।

#4 सैनिटी

10-40-23-42976-1510750862-500

द शील्ड इस समय WWE की सबसे लिकप्रिय स्टेबल है लेकिन सर्वाइवर सीरीज पर द न्यू डे के खिलाफ के बाद उन्हें कोई विरोधी नहीं मिलेगा। शील्ड के खिलाफ फिउड करने के लिए सैनिटी अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। एरिक यंग, अलेक्जेंडर वोल्फ और किलियन डेन की इस टीम में वो बात है जो द शील्ड जैसे स्टेबल को चुनौती दे सके। उनका इस सर्वाइवर सीरीज पर मुख्य रोस्टर डेब्यू बेहद खास साबित होगा।

#3 रॉकस्टार स्पद

10-40-52-10dd7-1510751409-500

क्रूज़रवेट डिवीज़न की एकमात्र समस्या ये है कि वहां पर एंजो अमोरे के साथ माइक्रोफोन पर कोई दूसरा उसकी बराबरी नहीं कर सकता। ये काम रॉकस्टार स्पद करने में सक्षम हैं। इंडी सिर्किट में बेहतरीन काम करने के बाद अफवाहें थी कि वो WWE में डेब्यू कड़ते हुए क्रूज़रवेट डिवीज़न का हिस्सा बन जाएं। वो माइक पर अच्छा काम करते हैं और एंजो अमोरे के साथ मिलकर क्रूज़रवेट डिवीज़न का स्तर बढ़ा देंगे।

#2 जॉनी गार्गानो

10-41-10-e5202-1510752651-500

डेनियल ब्रायन, WWE के टॉप बेबीफेस थे लेकिन उसके बाद WWE उसे दोहराने में असफल रही हैं। उन्होंमे सैमी जेन को एक विकल्प के रूप में देखा लेकिन वो अब तक वैसा काम नहीं कर पाएं। NXT के स्टार जॉनी गार्गानो शो में काफी लोकप्रिय हैं और अगर उन्हें सही ढंग से दिखाया गया तो वो अगले डेनियल ब्रायन बन सकते हैं। उन्हें प्यार से जॉनी रैसलिंग कहा जाता है और वो बिल्कुल सही बेबीफेस हैं।

#1 शायन बास्ज़लर

10-41-57-d5601-1510753831-500

सर्वाइवर सीरीज के लिए स्मैकडाउन लाइव की महिला टीम में अभी भी एक जगह खाली है। शार्लेट अब चैंपियन बन गयी है तो वो उस जगह को नहीं ले सकती। इसलिए उस टीम में शायन बास्ज़लर शामिल हो सकती है। मे यंग के फाइनल तक गयी शायन बास्ज़लर एक बेहतरीन रैसलर और MMA फाइटर हैं। उन्हें फ़ोर हॉर्सविमेन ऑफ MMA में गिना जाता है। उनका WWE से जुड़ना काफी सुर्खियां बटोरेगा और शायद इस के बाद रोंडा राउज़ी भी शो का हिस्सा बन जाएं। शायन बास्ज़लर में वो बात है जिसकी मदद से वो शो में चार चांद लगा सकती हैं। इसके साथ साथ वो रॉ विमेंस डिवीज़न और खासकर के असुका को चुनौती देने योग्य है। लेखक: रिजु डासगुप्ता, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी