5 तरीके जिससे WWE जॉन मॉरिसन को द मिज के चोटिल होने के बाद इस्तेमाल कर सकती हैं 

द मिज़ और जॉन मॉरिसन
द मिज़ और जॉन मॉरिसन

#2. WrestleMania Backlash में द मिज़ की चोट के बाद जॉन मॉरिसन दूसरे ब्रांड में जा सकते हैं

Ad
Ad

जॉन मॉरिसन वर्तमान में Raw ब्रांड में है। हालांकि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि वह Raw में ही रहेंगे। जॉन मॉरिसन के पास नए ब्रांड में जाने के लिए कई विकल्प हैं। वह SmackDown में जा सकते हैं। जहां वह केविन ओवेंस, शिंस्के नाकामुरा और कई अन्य सुपरस्टार्स के साथ सही मेल खाते हैं।

Ad

हालांकि, मॉरिसन NXT में भी जा सकते हैं। हाल ही में उनकी पत्नी ने भी फ्रेंकी मोनेट के रूप NXT में अपने करियर की शुरुआत की है। एक प्रोफेशनल के रूप में लगभग 20 वर्षों के अनुभव के साथ, मॉरिसन NXT रोस्टर के युवा रेसलर्स के लिए एक प्रेरणा भी होंगे।

मॉरिसन के NXT में जाने से शो की रेटिंग बढ़ने की संभावना भी है। NXT में शामिल होना मॉरिसन के लिए एक सार्थक कदम हो सकता है।

#1. जॉन मॉरिसन एक बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में अपने सिंगल्स रन की शुरुआत कर सकते हैं

Ad

अगर जॉन मॉरिसन Raw में बने रहना चाहते हैं तो उनके लिए जरूरी है कि वह एक बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में अपने सिंगल्स रन की शुरुआत करें। वर्तमान में Raw में सिंगल्स चैंपियन के रूप में दो हील्स मौजूद हैं। बॉबी लैश्ले WWE चैंपियन हैं, जबकि शेमस के पास यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल है।

जॉन मॉरिसन एक बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में शेमस का सामना करने के लिए सबसे सही विकल्प होंगे। जॉन मॉरिसन मंडे नाइट Raw में शेमस के ओपन चैलेंज का जवाब दे सकते हैं। वहीं Raw में मॉरिसन WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले के लिए एक नए प्रतिद्वंदी हो सकते हैं।

मॉरिसन के लिए एक अन्य विकल्प Money in the Bank लैडर मैच में प्रवेश करना भी हो सकता है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications