WWE ड्राफ्ट के समय लिए गए 5 ऐसे फैसले जिनमें विंस मैकमैहन की छाप दिखती है

विंस मैकमैहन को अच्छे से पता है कि WWE में फैंस का ध्यान खीचने के लिए क्या करना है। पिछले कुछ दिन कंपनी के लिए शानदार रहे हैं। जब कंपनी ने अपने रोस्टर को स्पलिट करने का फ़ैसला किया, तब विंस को पता था कि अब दो प्रोमोशनल ब्रैंड होने से कंपनी का बिजनेस भी सुधरेगा। जैसे की हम सब विंस को जानते है, उनके ज़्यादातर फैसले कंपनी के हित में ही होते हैं। 70 साल की उम्र में भी उनका जज़्बा कम नहीं हुआ है और वो WWE के फायदे के लिए एक दो मूव्स का इस्तेमाल भी कर सकते है। जब हम सब रॉ और स्मैकडाउन लाइव की तरफ नज़र डालते है, तो दोनों ही रोस्टर्स से उम्मीदे और बढ़ जाती हैं। उनमें से कुछ फैसले तो निश्चित ही विंस ने ही लिए होंगे। आइये नज़र डालते है उन 5 फ़ैसलों पर, जोकि ड्राफ्ट के समय विंस मैकमैहन ने लिए होंगे। 5- रेंस का रॉ में जाना c5ac0254781f-600x400-1469627753-800 इस बात को तो कोई झुठला ही नहीं सकता की इस समय WWE में विंस मैकमैहन को जिस सुपरस्टार से सबसे ज्यादा उम्मीदे और जिसे वो कंपनी का फेस बनाना चाहते है, वो रोमन रेंस ही है। 2016 और 2017 रेंस के लिए कठिन समय होने वाला है, लेकिन वो इससे निकल पाएंगे। रेंस जितनी बार भी रिंग में आते है, उनमें हर बार कुछ बदलाव देखने को मिलता है और यह देखके काफी अच्छा भी लगता है कि वो लगातार अपने अंदर सुधार भी ला रहे है। उनके लिए जो सबसे बड़ी चुनौती होगी, वो है कि मेन इवेंट में रहते हुए वो बिना टाइटल के अपने आप को कैसे साबित करते है। विलन बनने से उनकी स्तिथि में सुधार आ सकता है। 4- ब्रॉन स्ट्रोमैन का रॉ में जाना strowman-1469627704-800 पहले स्ट्रोमैन का सामना द अंडरटेकर से रैसलमेनिया 32 में होना था, उसके बाद ब्रॉक लैसनर के साथ उनके मैच की भी खबर आई। अब जबकि अब वो अकेले है, तो क्रिएटिव टीम ने उनके लिए क्या सोचा हुआ है? विंस मैकमैहन को बड़े और ताकतवर रैसलर काफी पसंद है, उनका मानना है कि पावरफुल रैसलर सबसे अच्छे होते हैं। स्ट्रोममैन का अभी कोई खुद का किरदार नहीं है, वो सिर्फ गिमिक के किरदार में ही नज़र आ सकते है। कही वायट फैमिली से अलग करने का विंस मैकमैहन का फ़ैसला उल्टा ना पड़ जाए। 3- शेन मैकमैहन का स्मैकडाउन लाइव का कमिश्नर बनना shane-1469627657-800 विंस मैकमैहन के इस फैसले को हर हाल में चलना ही होगा, क्योंकि यह सब शेन मैकमैहन के लिए भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना की विंस के लिए। स्मैकडाउन लाइव का पहला शो सही- सही था, लेकिन रॉ के धमाकेदार एपिसॉड़ के सामने यह शो कही भी नहीं था। इस शो में थोड़ी हड़बड़ी नज़र आई, कैमरा एंगल कई बार गड़बड़ा गए आर साथ ही में मौरो रैनैलो ने माइक के साथ काफी अच्छा किया, लेकिन डेविड ओटुंगा और JBL को आपसी तालमेल को सही करना होगा। स्मैकडाउन लाइव में शेन को भेजना एक सही फ़ैसला इसलिए भी था, क्योंकि रॉ में स्टेफनी जैसी कमिश्नर है। विंस को पता था कि वो स्मैकडाउन को बड़ा बनाने के लिए क्या कर रहे थे। 2-मोजो राउली का स्मैकडाउन में जाना rawleyraw-1469627454-800 अगर आप मोजो राउली को नहीं जानते, तो बहुत जल्दी आप उन्हें जान जाएंगे। NXT में जैक रायडर के टैग टीम पार्टनर रहे मोजो राउली को पिछले हफ्ते स्मैकडाउन में ड्राफ्ट किया गया। WWE की तरफ से यह काफी अच्छा मूव था। राउली के बास टैलंट है, करिस्मा और साथ ही में जैक रायडर के साथ भी उनका तालमेल शानदार था। बैटलग्राउंड में यूनाइटिड स्टेटस चैंपियनशिप मैच के बाद राउली का आना भी विंस का ही फ़ैसला था, क्योंकि उनके पास राउली के लिए एक सिंगल स्टार के रूप में अलग प्लैन है। 1- जॉन सीना और एजे स्टाइल्स का स्मैकडाउन लाइव में जाना cenastyles-1469627413-800 क्लब को तोड़ना WWE के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। स्टाइल्स को कंपनी में आये हुए, अभी थोड़ा वक़्त ही हुआ है, लेकिन उन्होंने कम समय में ही अपनी अहमियत साबित कर दी है। जॉन सीना के लिए रॉ में जगह नहीं थी, क्योंकि रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस दोनों को ही रॉ में ड्राफ्ट किया गया हैं। इन दोनों के दुश्मनी के बाद ही सीना अपने 16वे खिताब के लिए आगे बढ़ सकते है। 2016 में कभी न कभी तो सीना को टाइटल के लिए मौका जरूर मिलेगा और वो आखिरी बार भी हो सकता है, जब हम उन्हें एक चैम्पियन के रूप में देखे। मौजूदा रोस्टर में टैलंट को देखे तो, यह कहा जा सकता है कि अब कंपनी सीना के ऊपर आकर सोच सकती हैं। लेखक- डीएम लेविन, अनुवादक- मयंक महता

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now