RAW vs Smackdown vs NXT: तीन ब्रांड्स के बीच टॉप-5 ड्रीम मुकाबले

1020c-1512927722-500

#4 लार्स सलिवन बनाम ब्रॉक लैसनर बनाम रुसेव

ed8ef-1512929469-500 लार्स सलिवन

: लार्स ने WWE संग 2013 में साइन कर लिया था पर उन्होंने अप्रैल 2017 तक टीवी पर एंट्री नहीं की थी। उनकी एंट्री पर उन्हें टैग टीम के मैच में हार ही मिली थी। एकल प्रतियोगिता में सितम्बर 2017 में एंट्री करते ही उन्होंने अपना प्रभुत्व दिखाया था, और NXT टेकओवर: वॉर गेम्स में कैसियस ओहनो को हराने के बाद ये बात तो तय है कि उन्हें एक बड़ी पुश मिल रही है। ब्रॉक लैसनर: पॉल हेमन सही कहते हैं कि जिस मैच में लैसनर हो वो मेन इवेन्ट ही होता है, और उन्होंने भी समय के साथ खुद को बेहतर किया है। आज के कुछ रैसलर्स जैसे कि एजे स्टाइल्स, समोआ जो और ब्रॉन स्ट्रोमैन ने उन्हें कड़ी टक्कर दी है, पर उनका मुकाबला अब भी मुश्किल है। रुसेव: 2014 से 2016 के बीच में रुसेव एक बहुत बड़ी ताकत बनकर उभरे थे जहां उन्होंने 2 बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप अपने पास रखी और उस समय ऐसा लग रहा था कि अगर ये और ब्रॉक साथ लड़े तो क्या होगा? जब ऐसा हुआ तब तक रुसेव की पुश समाप्त हो चुकी थी। अब भी अगर उन्हें ये पुश मिल जाए तो वो और बीस्ट एक जबरदस्त मैच करेंगे, ये बात तय है। अगर ये लड़े तो: अगर देखा जाए तो ये एक ऐसा मैच होगा जहां भूत(ब्रॉक), वर्तमान(रुसेव) और भविष्य(लार्स) एक साथ लड़ेंगे, और भले ही लार्स को काफी पुश मिला हुआ है, पर बीस्ट एक ही है, और वही रहेगा। निर्णय: ब्रॉक लैसनर जीतेंगे NXT: 1 रॉ: 1 स्मैकडाउन: 0