अगर आप किसी रैसलिंग फैंस से ये पूछेंगे कि वर्तमान में पूरी दुनिया में दो सबसे बड़े प्रमोशन्स कौन से हैं? तो लगभग 95 प्रतिशत लोग WWE और NJPW का नाम लेंगे। दोनों ही प्रमोशन्स पर कई बड़े सुपरस्टार्स हैं जो काफी पॉपुलर हैं। भविष्य को देखते हुए हम कह सकते हैं कि अगर दोनों प्रमोशन्स के बीच अगर वन-ऑन-वन मुकाबले बुक किए जाए तो यह वाकई काफी शानदार होगा। हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में ऐसे सुपरशो देखने को मिले जिनमें WWE बनाम NJPW के बीच ड्रीम मुकाबले बुक किए जा सकेंगे। इसी कड़ी में आइए एक नज़र डालते हैं उन 5 मुकबलों पर जो फैंटसी कार्ड पर बुक हो सकते हैं।
कोडी रोड्स बनाम रोमन रेंस
कुछ साल पहले WWE छोड़ने के बाद कोडी रोड्स ने NJPW में अपार सफलता हासिल की है, लेकिन ऐसा लगता है कि लोग अभी भी उन्हें सफलता के लिए क्रेडिट नहीं देना चाहते। कोडी रोड्स की रिंग स्टाइल और उनकी क्षमता उन्हें रोमन रेंस के साथ एक मुकाबले के लिए बुक कर सकती है और इसमें कोई शक नहीं है कि दोनों सुपरस्टार्स एक साथ मिलकर मैजिक क्रिएट कर सकते हैं।
द यंग बक्स बनाम द उसोज
![What a showdown](https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/af461-1527868731-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/af461-1527868731-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/af461-1527868731-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/af461-1527868731-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/af461-1527868731-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/af461-1527868731-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/af461-1527868731-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/af461-1527868731-800.jpg 1920w)
हमारे पास यहां एक टैग टीम मैच भी है जिसे सुपरशो के लिए बुक किया जा सकता है। जब आप एलीट लेवल की टैग टीम के बारे में सोचते हैं तो आपके दिमाग में सबसे पहले द यंग बक्स का नाम आता है जिन्हें रिंग में अपना एक अलग स्तर मेंटेंन किया हुआ है। वहीं दूसरी और द उसोज जिनका करियर इस समय बिल्कुल सही रास्ते पर चल रहा है। ऐसे में द उसोज और द यंग बक्स के बीच एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।
काजूचिका ओकाडा बनाम जॉन सीना
![Legend vs legend](https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/f62b1-1527868756-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/f62b1-1527868756-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/f62b1-1527868756-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/f62b1-1527868756-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/f62b1-1527868756-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/f62b1-1527868756-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/f62b1-1527868756-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/f62b1-1527868756-800.jpg 1920w)
काजूचिका ओकाडा न्यू जापान प्रो रैसलिंग के फेस हैं और पिछले दो साल से वह यह जिम्मेदारी संभालते आ रहे हैं। ओकाडा अपनी परफॉर्मेस के बलबूते ऑल-टाइम ग्रेटेस्ट प्रोफेशनल रैसलर बनने की राह पर हैं। वहीं बात करें जॉन सीना की तो सीना प्रो-रैसलिंग इतिहास के सबसे बड़े रैसलर्स में से एक हैं। अगर ओकाडा और सीना के बीच मुकाबला बुक किया जाता है कि तो यह प्रो-रैसलिंग के इतिहास के सबसे बड़े मुकाबले में से एक होगा।
तैत्सुया नाइटो बनाम सैथ रॉलिंस
![Big Match Seth](https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/a93ea-1527868794-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/a93ea-1527868794-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/a93ea-1527868794-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/a93ea-1527868794-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/a93ea-1527868794-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/a93ea-1527868794-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/a93ea-1527868794-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/a93ea-1527868794-800.jpg 1920w)
अगर ओकाडा न्यू जापान प्रो रैसलिंग के बैटमैन हैं तो तैत्सुया नाइटो लगभग पूरी तरह से जोकर हैं। उनके कैरेक्टर को देखते हुए कभी-कभी ऐसा लगता है कि वह मुश्किल से जापानी रैसलिंग में आए। न्यू जापान फैंस उन्हें ओकाडा के विकल्प के रुप में देखते हैं। नाइटो की रिंग की साइकॉलोजी को देखते हुए उनके लिए सैथ रॉलिंस बिल्कुल फिट हैं और उम्मीद करते हैं कि आखिर में इस मुकाबले का परिणाम काफी अच्छा होगा।
कैनी ओमेगा बनाम एजे स्टाइल्स
![The Bullet Club Battle](https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/2276c-1527868814-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/2276c-1527868814-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/2276c-1527868814-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/2276c-1527868814-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/2276c-1527868814-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/2276c-1527868814-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/2276c-1527868814-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/2276c-1527868814-800.jpg 1920w)
ईमानदारी से कहें तो एजे स्टाइल्स बनाम कैनी ओमेगा के मुकाबले में कोई भी फैन इन दोनों सुपरस्टार को हारते हुए नहीं देखना चाहेगा। अगर ये दोनों सुपरस्टार रिंग में एक साथ मुकाबला करते नज़र आए तो यह रैसलिंग के इतिहास के सबसे बड़े मैच के रुप में होगा। दोनों ही सुपरस्टार्स की रिंग स्किल काफी शानदार है और एजे स्टाइल्स ने तो पिछले दो सालों में WWE यूनिवर्स में अपनी अलग जगह बना ली है। उम्मीद करते हैं कि हमें यह मुकाबला जल्द देखने को मिलेगा। लेखक: हैरी कैटल, अनुवादक: रोहित श्रीवास्तव