रैसलमेनिया 33 पर एजे स्टाइल्स के लिए 5 बेहतरीन विरोधी

#3. शिंसुके नाकामुरा
Ad
styles-vs-nakamura-1478427668-800

हालांकि NJPW शो के रैसल किंगडम 10 पर इन दोनों स्टार्स की भिड़ंत हो चुकी है, लेकिन WWE के सबसे बड़े मंच पर ये दोनों नहीं भिड़े हैं। वैसे अभी नाकामुरा मुख्य रॉस्टर पर भी नहीं है, लेकिन एक बार वे मुख्य रॉस्टर में आ जाएं तो स्टाइल्स के साथ उनका मुकाबला होना चाहिए। जैसा हमने NJPW के बाउट में देखा था, दोनों रैसलर्स की केमिस्ट्री अच्छी है और दोनों के पास अच्छे मूव्स हैं। रैसलमेनिया 33 पर इन दोनों की भिड़ंत शो की चमक चुरा लेगी। अब जब स्टाइल्स हील के रूप में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और नाकामुरा भी मुख्य रॉस्टर में टॉप बेबीफेस के रूप में एंट्री करने को तैयार हैं। इसलिए रैसलमेनिया 33 पर इन दोनों की भिड़ंत यादगार साबित होगी, खासकर WWE वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए। किंग ऑफ स्ट्रांग स्टाइल को WWE का मुख्य इवेंट खिलाडी घोषित करने का ये सही ढंग होगा। आम दर्शक शिंसुके की काबिलियत को नहीं जानते होंगे, लेकिन ये मुकाबला सभी की आँखे खोल देगा और सब शिंकसुके और उनकी काबिलियत को जान जाएंगे। सही स्टोरी और दर्शकों के बीच द फेनोमिनाल वन बनाम किंग ऑफ स्ट्रांग स्टाइल का मुक़ाबला रैसलमेनिया ला यादगार मुकाबला बन सकता है। नोट: अगर आप नाकामुरा को नहीं जानते तो NXT: टेकओवर डलास पर सेमी जेन के खिलाफ उनका मुकाबला देखिए। आप उनके प्रसंशक बन जाएंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications