5 फेमस ड्रग स्कैंडल जिन्हें WWE फैंस को भुलवाना चाहती है

steroid-scandal-1476690411-800

WWE में ड्रग्स के स्कैंडल 70 के दशक से चले आ रहे हैं। बाकि प्रोमोशन्स की तरह ही WWE का लॉकर रूम भी इससे अछूता नहीं रहा। WWE आज PG का प्रोडक्ट है, 80 और 90 के सुनहरे दिनों से आगे अब ये पारिवारिक शो है, अधिकतर वयस्कों के लिए। WWE की वैलनेस पालिसी में हुए ड्रग्स के इस्तेमाल की बात अगर आज WWE ने कुछ दर्शक सुनेंगे तो चौंक उठेंगे। आज WWE सभी परिवारवालों के साथ बैठकर देखा जाने वाला शो है। लेकिन यहाँ पर ड्रग्स के सेवन की कई कहानियां दफन है जिनके बारे में विंस मैकमैहन के प्रसंशक नहीं जानते। इस आर्टिकल में हम ऐसी ही 5 घटाओं का जिक्र करेंगे जिसने WWE पर काला धब्बा लगाया: 1. साल 1995 में स्टेरॉयड के इस्तेमाल ने प्रो रैसलिंग को हिला कर रख दिया इसकी शुरुआत हम एक चर्चित स्कैंडल से करते हैं- साल 1994 का स्टेरॉयड ट्रायल्स। साल 1993 में अमेरिकी सरकार ने विंस मैकमैहन पर रैसलर्स के बीच स्टेरॉयड बेचने के आरोप लगाएं। उसी साल जॉर्ज जाहोरिण के गिरफ्तार होने के बाद विंस पर ये आरोप लगे। केस की सुनवाई 1994 में हुई और विंस ने सहानभूति पाने के लिए गर्दन में बांधने वाला पट्टा पहनकर गए। विंस आरोपों से आजाद हो गए जब उनके सबसे मुख्य गवाह हल्क हॉगन ने ये कहा कि कि विंस ने कभी उन्हें स्टेरॉयड लेने के लिए नहीं बोला। हालांकि इसके बाद WWE ने सब कुछ साफ़ करने के लिए कहा लेकिन फिर मंडे नाईट वॉर्स के समय उनहोने आँखें मूँद ली। 4: नशे की हालत में ब्रिटिश बुलडॉग ने समरस्लैम 1992 में रैसलिंग की summerslam-92-15-1476690343-800 स्वर्गीय ब्रिटिश बुलडॉग, डेवी बॉय स्मिथ को ड्रग्स की लत थी और इसी वजह से उनकी मृत्यु 39 साल की उम्र में हो गयी। समरस्लैम 1992, बुलडॉग के मूल निवास इंग्लैंड के वेम्बली स्टेडियम में 80,000 दर्शकों के बीच आयोजित किया गया। द ब्रिटिश बुलडॉग में ब्रेट हार्ट को उनके इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी और उस रात वो मैच कमाल का रहा, जहाँ पर बुलडॉग ने अपने घरेलू दर्शकों के सामने ब्रेट हार्ट को हराकर ख़िताब अपने नाम किया। हालांकि उस रात बुलडॉग के विरोधी- ब्रेट हार्ट के अनुसार बुलडॉग अपने होश में नहीं थे। 2007 में छपी उनकी आत्मकथा में उन्होंने खुलासा किया, “प्लेन में चढ़ने के पहले नैधारत और स्मिथ में पूरी रात नशा किया था।" 3: विंस मैकमैहन और कोकीन का इस्तेमाल vince7-1476690225-800 काफी पहले विंस मैकमैहन कोकीन का काफी सेवन किया करते थे, लेकिन इसे साबित करने के लिए हमारे पास कोई ठोस सबूत नहीं है। लेकिन ये बात उनके पुराने कर्मचारियों के कई बार कही है। कई पूर्व कर्मचारियों ने बताया है कि 80 दशक के समय टाइटन टॉवर कोकीन का अड्डा हुआ करता था और खुद विंस इसका सेवन करते थे। रिंग ऑफ़ हैल: क्रिस बेन्वा एंड द फॉल ऑफ़ प्रो रैसलिंग की किताब में, लेखक मैथ्यू रंडाज़्ज़ो ने कहा है उन्हें उनके कई सूत्रों से खबर मिली की विंस ने एक बार कहा, "मेरे सामने कोई कितना भी 'माल' रख दे, मैंने उसे आसानी से खत्म कर सकता हूँ"। इस किताब में विंस के कमाल की ताकत के पीछे का कारण ड्रग्स को माना गया है। 2: मिस एलिजाबेथ की मौत miss-elizabeth-1476690137-800 लेक्स ल्युगर 90 के दशक में बड़े स्टार नहीं थे, लेकिन वे केवल स्टार थे। लेक्स ल्युगर अपने बड़े और विशाल शारीर पर अकड़ते थे, जो आकर्षक की जगह डरावनी थी। उन्हें देखकर आप बता सकते हैं कि उनमें कुछ अजीब है। सालों बाद लेक्स ने खुलासा किया कि वे हार्मोन्स बढाने की दवा, ड्रग्स और स्टेरॉयड लिया करते थे। लेकिन यहाँ पर हम बात ल्युगर की नहीं कर रहे हैं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड एलिजाबेथ, जिनकी मृत्यु हो गयी। माचो मैन रैंडी सैवेज की पूर्व पत्नी WWE में 90 के दशक में सबसे प्यारी महिला थी और 2003 में उनकी मृत्यु ने सभी को शोक के सागर में डूबा दिया। कॉरोनर ने खुलासा किया कि उनकी मृत्यु वोडका और दर्द कम करनेवाली दवाई के सेवन से हुआ है। एलिजाबेथ के मृत्यु के बाद पुलिस ने ल्युगर के घर की छान-बीन की और उन्हें 1000 पिल्स के गैरकानूनी पैकेट मिले। ल्युगर ने एलिजाबेथ के बारे में कहा, "उनकी ज़िंदगी के कई बहकावे का मैं ज़िम्मेदार हूँ। मैं जो कर रहा था इसे उनका छोटा शरीर और दिल नहीं संभाल पाया।" 1: साल 2007 का सिग्नेचर फार्मेसी बस्ट randy_orton2-1476690019-800 साल 2007 में सिग्नेचर फार्मेसी बस्ट, WWE के लिए शर्मसार करने वाली बात रही। वैलनेस पालिसी के कारगर होने के कुछ महीनों बाद ही स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड ने खुलासा किए कि WWE में ड्रग्स का सेवन होता है। एक गैरकानूनी फार्मेसी स्टोर से कुल 14 रैसलर्स ग्राहक थे। यहाँ पर खुलासा किये गए नामों में रैंडी ऑर्टन, उमागा, बुकर टी, विलियम रीगल और एज है। कुछ हो महीनों पहले WWE ने वैलनेस पालिसी लागु की और यहाँ पर ये सबकुछ हो रहा था। लेखक: प्रत्यय घोष, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications