लेक्स ल्युगर 90 के दशक में बड़े स्टार नहीं थे, लेकिन वे केवल स्टार थे। लेक्स ल्युगर अपने बड़े और विशाल शारीर पर अकड़ते थे, जो आकर्षक की जगह डरावनी थी। उन्हें देखकर आप बता सकते हैं कि उनमें कुछ अजीब है। सालों बाद लेक्स ने खुलासा किया कि वे हार्मोन्स बढाने की दवा, ड्रग्स और स्टेरॉयड लिया करते थे। लेकिन यहाँ पर हम बात ल्युगर की नहीं कर रहे हैं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड एलिजाबेथ, जिनकी मृत्यु हो गयी। माचो मैन रैंडी सैवेज की पूर्व पत्नी WWE में 90 के दशक में सबसे प्यारी महिला थी और 2003 में उनकी मृत्यु ने सभी को शोक के सागर में डूबा दिया। कॉरोनर ने खुलासा किया कि उनकी मृत्यु वोडका और दर्द कम करनेवाली दवाई के सेवन से हुआ है। एलिजाबेथ के मृत्यु के बाद पुलिस ने ल्युगर के घर की छान-बीन की और उन्हें 1000 पिल्स के गैरकानूनी पैकेट मिले। ल्युगर ने एलिजाबेथ के बारे में कहा, "उनकी ज़िंदगी के कई बहकावे का मैं ज़िम्मेदार हूँ। मैं जो कर रहा था इसे उनका छोटा शरीर और दिल नहीं संभाल पाया।"