WWE SummerSlam की 5 पक्की भविष्यवाणी

#3 समोआ जो, एजे स्टाइल्स को WWE चैंपियनशिप के लिए चुनौती देंगे

एक्सट्रीम रुल्स पीपीवी में एक बार फिर अपना WWE चैंपियनशिप बचाने के बाद खबरेें है कि समरस्लैम पीपीवी के लिए एजे स्टाइल्स किसी बड़े विरोधी की ओर बढ़ेंगे। उनके अगले विरोधी समोआ जो हो सकते हैं। इस समय स्मैकडाउन में मेन इवेंट के लिए कोई बड़ा हील नहीं है। शिंस्के नाकामुरा को कई मौके मिल चुके हैं। वो खिताब जीतने में असफल रहे और अब वो यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन हैं। वहीं द मिज़ इस समय डेनियल ब्रायन के खिलाफ फिउड की ओर बढ़ रहे हैं। इसके बाद समोआ जो टॉप हील बचते हैं जिन्होंने कुछ महीनों पहले स्टाइल्स को चुनौती देने की ओर इशारा किया था। खबरें है कि स्टाइल्स जल्द ही अपना खिताब नहीं छोड़ेंगे और उनका फिउड समोआ जो या डेनियल ब्रायन से हो सकता है।