गिरफ्तार होेने वाले WWE सुपरस्टार जिमी उसो के बारे में 5 बातें जो आपको पता होनी चाहिए  

Image result for the usos and roman reigns

#1 द उसोज़ ने एक बार रोमन रेंस को रुला दिया था

Ad

रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े रैसलर्स में से एक हैं। उन्होंने WWE में कई चैंपियनशिप्स भी जीती हैं। इसमें WWE और यूनिवर्सल चैंपियनशिप भी शामिल है।

Ad

रोमन रेंस को WWE ने हमेशा से ही बड़ा पुश दिया है और इस वजह से फैंस हमेशा से उन्हें बू करते आए हैं। हालाँकि रोमन को कभी भी इस बात से बुरा नहीं लगा क्योंकि उन्हें अपने अंदर भरोसा था।

साल 2017 में रोमन रेंस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक बार द उसोज़ की वजह से उन्हें काफी रोना भी आया था। ये बात साल 2010-11 के बीच की है जब रोमन रेंस के पास ज्यादा पैसे नहीं हुआ करते थे। उस समय वह WWE के डेवलपमेंटल कॉन्ट्रैक्ट में थे। एक समय पर द उसोज़ उन्हें बहार खाने पर लेकर गए थे तब जे उसो ने रोमन को ऐसी बात कह दी थी जिसे सुनकर उन्हें रोना आ गया था।

रोमन के परिवार में ज्यादातर लोगो को लगता था कि वह इतने सफल रैसलर नहीं बन पाएंगे और जे ने भी इस बारे में रेंस को कुछ कह दिया था। रोमन ने उस बात के बारे में ज्यादा नहीं बताया था लेकिन सिर्फ इतना बताया कि इससे उन्हें रोना आ गया था।

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications