स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड का अंत हो गया है। इस एपिसोड के लिए हर कोई उत्साहित था और WWE ने कुछ हद तक फैंस को काफी ज्यादा सरप्राइज किया। मेन इवेंट में गोंटलेट मैच देखने को मिला था जहां एडम पियर्स (Adam Pearce) ने अंत में शिंस्के नाकामुरा (Shinsuke Nakamura) को हराते हुए जीत दर्ज की थी। दरअसल, रोमन रेंस (Roman Reigns) और जे उसो (Jey Uso) की वजह से एडम पियर्स को बड़ी जीत मिली।एडम पियर्स के नाम से पिछले कुछ समय में काफी लोग परिचित हुए होंगे। एडम असल में WWE के प्रोड्यूसर है और वो ऑन-स्क्रीन अथॉरिटी के रूप में भी नजर आते हैं। दरअसल, एडम पियर्स को SmackDown के एपिसोड में इस जीत के चलते Royal Rumble पीपीवी में एक बड़ा मैच मिलने वाला है। दरअसल, वो रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने वाले हैं।Here comes ADAM PEARCE! 👀#SmackDown pic.twitter.com/sdnCTSwLEC— WWE on BT Sport (@btsportwwe) January 9, 2021ये भी पढ़ें;- SmackDown, अच्छी और बुरी बातें: रोमन रेंस को लेकर WWE ने की बड़ी गलती, दिग्गज के प्रदर्शन ने चौंकाया बहुत कम लोगों को एडम पियर्स के बारे में ज्यादा जानकारी होगी। इसलिए हम एडम पियर्स से जुड़े कुछ फैक्ट्स के बारे में बात करने वाले हैं जिनके बारे में शायद ही आपको पता होगा।5- WWE के प्रोड्यूसर एडम पियर्स 5 बार के NWA चैंपियन रह चुके हैंAdam Pearce is back. #SmackDown pic.twitter.com/jMwImJt72g— Scott Fishman (@smFISHMAN) January 9, 2021एडम पियर्स को WWE में सारे लोग मैनेजर के रूप में देखते हैं। इसके बावजूद वो एक सफल प्रोफेशनल रेसलर भी रहे हैं। एडम पियर्स ने नेशनल रेसलिंग अलायंस (NWA) में 8 सालों तक काम किया है और इस दौरान हमेशा ही वो एक बेहतर सुपरस्टार के रूप में सामने आए हैं। उन्होंने वहां 5 बार NWA वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती हैं।ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown में रोमन रेंस के जबरदस्त हमले और दिग्गज के शानदार प्रदर्शन के बाद ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़ इसके अलावा वो NWA हेरिटेज चैंपियनशिप भी जीत चुके हैं। साथ ही उन्होंने कई सारे अलग-अलग प्रमोशन में काम करते हुए टाइटल्स पर कब्जा किया। इससे साफ पता चलता है कि उनके पास रेसलिंग का जबरदस्त अनुभव है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।