#1 द NWO

1996 के WCW बैश ऑफ द बीच पर NWO का गठन हुआ और उनका आना एक जबरदस्त पल था। हल्क होगन WWE के बेबीफेस थे तो वहीं स्कॉट WWE के पुराने टैलेंट और कैविन नैश। इसकी वजह से WCW NITRO ने WWF RAW को 84 हफ्तों तक रेटिंग्स में लगातार हराया था। 2001 में WCW बंद हुआ और फैंस के ख्याल में रॉक, स्टोन कोल्ड बनाम NWO था। 2002 जनवरी में WWE ने ये एलान किया कि वो NWO के तीनों मेंबर्स को वापस ला रही है। फैंस होगन को बू नहीं कर पा रहे थे जिसकी वजह से कम्पनी ने उन्हें बेबीफेस कर दिया और वो अपने पुराने अवतार में आ गए। होगन के बिना NWO में वो मज़ा नहीं था, और उसके बाद एक्स-पैक, बिग शो, शॉन माइकल्स तथा बुकर टी को जोड़ने से कोई फायदा नहीं हुआ। आखिरकार जब नैश 9 महीने के लिए चोटिल होकर बाहर हुए तथा स्कॉट हॉल को यूके टूर में फायर कर दिया गया, तो NWO का WWE में उदय होने से पहले ही अस्त हो गया। लेखक: डेविड क्युलन, अनुवादक: अमित शुक्ला