WWE को भारत में देखा और पसंद किया जाता है। सालों से भारतीय फैंस WWE देखते आ रहे हैं। भारत में WWE के फेमस होने का एक बड़ा कारण द ग्रेट खली को माना जा सकता है। उनके डेब्यू के बाद कई भारतीय लोगों ने WWE देखना शुरू किया। इसी कारण भारत में WWE फेमस हो गया। द ग्रेट खली (The Great Khali) ने WWE में जाकर भारत का कद बढ़ाया था। View this post on Instagram Instagram Postइसके बाद कई सारे अलग-अलग भारतीय सुपरस्टार्स को WWE में डेब्यू करने का मौका मिला। WWE ने ढेरों भारतीय सुपरस्टार्स को साइन किया। इस समय कुछ मेन रोस्टर पर नजर आ रहे हैं वहीं कई परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग कर रहे हैं। हालांकि, कुछ ऐसे भी रेसलर्स रहे हैं जो पहले WWE का हिस्सा थे लेकिन अभी वो कंपनी के साथ जुड़े हुए नहीं है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 भारतीय सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो अभी WWE का हिस्सा नहीं है।5&4- WWE के पूर्व सुपरस्टार्स सुनील और समीर सिंह View this post on Instagram Instagram Postसुनील और समीर सिंह ने WWE में रहते हुए अपना बड़ा नाम बनाया था। वो पहले जिंदर महल के साथ नजर आते थे और वो काफी समय तक उनके साथ दिखाई दिए। बाद में सुनील और समीर ने 205 लाइव पर बॉलीवुड बॉयज़ टैग टीम के नाम से काम करते हुए सफलता हासिल की। वो 24/7 चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन में भी नजर आए थे। देखा जाए तो समीर और सुनील काफी चर्चा का विषय रहते थे। दोनों ने कम समय में ढेरों फैंस को अपनी ओर आकर्षित कर लिया था।सुनील सिंह ने 4 बार 24/7 चैंपियनशिप जीती थी जबकि समीर कुल 5 बार इस टाइटल को जीतने में सफल रहे थे। दोनों भाइयों को WWE ने जून 2021 में रिलीज करने का निर्णय लिया। इसके बाद दोनों भाइयों ने इंडी सर्किट पर रेसलिंग करना जारी रखा और अभी वो काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। यह दोनों सुपरस्टार्स WWE में बतौर भारतीय टैग टीम बढ़िया काम कर सकते थे लेकिन उन्हें रिलीज कर दिया गया।