UFC के 5 फाइटर्स जो WWE में बुरी तरह फेल होते

3. जार्ज सेंट पियरे
Ad
youtube-cover
Ad

अपनी अच्छी सबमिशन मूव्स से जार्ज सेंट पियरे ने आधुनिक युग के मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स में अपना नाम बनाया। इस पूर्व UFC वेल्टरवेट किंगपिन ने नौ बार अपना ख़िताब बचाया और इस खेल के टॉप पर रहते हुए इससे सन्यास लेने का फैसला किया। लेकिन फिर जार्ज सेंट पियरे ने साल 2016 में वापसी करने का फैसला किया और इस फैसले का नतीजा उनकी सोच के उलट गया। जार्ज सेंट पियरे कैनेडा के सबसे बड़े एथेलीट हैं और उन्होंने अपने देश में UFC और MMA की लोकप्रियता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, जार्ज सेंट पियरे का गेम प्लान अच्छा हुआ करती था और वे किसी भी स्तिथि से सबमिशन मूव इस्तेमाल कर लेते थे, लेकिन उनकी माइक स्किल्स अच्छी नहीं थी और दर्शकों का उतना मनोरंजन नहीं पाते थे। UFC 158 के समय जार्ज सेंट पियरे की निक डाइज़ के साथ जुबानी जंग हुई। निक डाइज़ UFC के एक लोकप्रिय चेहरे थे। जार्ज सेंट पियरे माइक पर तो नहीं जीत सकें, लेकिन उन्होंने केज में जीत दर्ज की। वैसे हमे जार्ज सेंट पियरे की रैसलिंग स्किल्स को लेकर कोई सवाल नहीं है, लेकिन हज़ारों दर्शकों के बीच वे शायद अच्छा प्रोमो देने में नाकामयाब हो जाएं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications