इस मैच का इंतजार फैंस को पिछले एक दशक से हैं। आखिरी बार जब यह दोनों 2007 में आमने सामने आए थे, तब अंडरटेकर को यह फ़ैसला करना था कि रैसलमेनिया 23 में किस चैम्पियन का सामना करना चाहते है। उन्होंने सीना का नाम टीज़ किया, लेकिन अंत में उन्होंने बतिस्ता को चुना और उस बड़े मैच को उन्होंने किसी और दिन के लिए छोड़ दिया। वो दिन आज तक नहीं आया। WWE ने रैसलमेनिया 32 में यह मैच कराना चाहा, लेकिन सीना चोटिल हो गए और इस आइडिया को ड्रॉप करना पड़ा। सीना 2017 में वापसी करते हुए रैसलमेनिया के लिए अपने प्लान बताए और एक छोटा सा प्रोमो दें। दर्शक इसको सुनकर पागल हो जाएंगे और अपने बचपन में लौट जाएंगे। दो अलग-2 एरा के लेजेंड एक साथ एक ही रिंग में एक दूसरे के खिलाफ लड़ते हुए, फैंस के लिए इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता। बस पैसा वसूल ही कहा जा सकता है। जैसे-2 रैसलमेनिया नजदीक आएगा, फैंस की उत्सुकता बढ़ेगी और वो पागल होते जाएंगे। अंत में यह दोनों एक दूसरे के आमने सामने और निश्चित ही रैसलमेनिया की सारी टिकट आसानी से बिक जाएंगी।