Ad
मैं इन दोनों के बीच फिउड काफी समय से देखना चाहता था। इस समय WWE रॉस्टर पर क्रिस जेरिको सबसे अच्छे रैसलर हैं। उनके प्रोमो काफी लोकप्रिय होते हैं। उनकी काबिलियत में कोई कमी नहीं आई हैंम और वे लगातार युवा रैसलर्स को पुश करते रहते हैं। रेन्स ने रुसेव के साथ अच्छा फिउड किया है और शायद वे यूनिवर्सल चैंपियनशिप के नज़दीक पहुँचने के करीब हों। जेरिको एक विरोधी से दूसरे विरोधी पर चले जाता हैं और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। यहाँ पर छह बार के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन को जीतना नहीं है, बल्कि रेन्स को बेहतर दिखाना है। लेखक: डीएम लेविन, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी
Edited by Staff Editor