5 पूर्व और मौजूदा चौंकाने वाले WWE Superstars जिन्होंने 30 साल की उम्र के बाद शादी की

WWE में कई सारे सुपरस्टार्स अपने करियर पर ध्यान देने की वजह से काफी समय बाद शादी करते हैं
WWE में कई सारे सुपरस्टार्स अपने करियर पर ध्यान देने की वजह से काफी समय बाद शादी करते हैं

WWE में ढेरों सुपरस्टार्स काम करते हैं। सालों से इस कंपनी में सुपरस्टार्स ने काम किया और जबरदस्त नाम कमाया है। WWE में रहते हुए सुपरस्टार्स अक्सर अपने निजी जीवन को अलग रखते हैं। साथ ही अपने रेसलिंग करियर पर ध्यान रखते हैं। अपने करियर पर फोकस करने के लिए सुपरस्टार्स अक्सर काफी उम्र के बाद शादी करते हैं। इसी वजह से ज्यादातर सुपरस्टार्स देर से शादी करना पसंद करते हैं।

Ad

इस दौरान कई सुपरस्टार्स ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने काफी कम उम्र में शादी की है। खैर, कुछ WWE सुपरस्टार्स ऐसे भी हैं जिन्होंने 30 साल की उम्र या उससे ज्यादा उम्र में शादी की है। इसलिए हम 5 चौंकाने वाले मौजूदा और पूर्व WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्होंने 30 साल या उससे ज्यादा उम्र के बाद शादी की।

5- WWE के पूर्व सुपरस्टार जैफ हार्डी

Ad

जैफ हार्डी (Jeff Hardy) WWE के प्रसिद्ध सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने अपने भाई मैट हार्डी (Matt Hardy) के साथ मिलकर टैग टीम डिवीजन में काफी समय तक काम किया। इसके साथ ही जैफ हार्डी ने बाद में सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में भी जबरदस्त सफलता हासिल की थी। 43 साल के इस दिग्गज ने WWE में ढेरों चैंपियनशिप्स जीती हुई हैं। जैफ हार्डी ने हमेशा ही अपने वैवाहिक जीवन को WWE से पूरी तरह अलग रखा है।

Ad

हार्डी 1999 में बेथ ब्रिट (Beth Britt) से मिले थे। इसके बाद से दोनों रिलेशनशिप में थे। वो दोनों सालों तक साथ रहे थे और उनका एक बच्चा भी हुआ था। उन्होंने रिलेशनशिप में रहने के बावजूद सालों बाद शादी की। दरअसल, मार्च 2011 में दिग्गज शादी के बंधन में बंधे थे। इस दौरान हार्डी की उम्र 33 साल थी। खैर, काफी कम लोगों को पता होगा कि हार्डी ने इतनी देर से शादी की। आपको बता दें कि हार्डी WWE से कुछ समय पहले रिलीज किए जा चुके हैं।

4- पूर्व WWE सुपरस्टार एलिस्टर ब्लैक

WWE सुपरस्टार क्वीन जेलिना और AEW सुपरस्टार एलिस्टर ब्लैक
WWE सुपरस्टार क्वीन जेलिना और AEW सुपरस्टार एलिस्टर ब्लैक

एलिस्टर ब्लैक को WWE के NXT ब्रांड में काफी अच्छी सफलता मिली थी। वो इस दौरान चैंपियन भी बने थे। हालांकि, अभी वो AEW में काम कर रहे हैं। उनके निजी जीवन के बारे में काफी कम लोगों को ही जानकारी होगी। एलिस्टर ब्लैक ने मौजूदा WWE सुपरस्टार क्वीन जेलिना से नवंबर 2018 में शादी की थी। उस समय एलिस्टर ब्लैक 32 साल के थे।

Ad

दोनों ही सुपरस्टार्स कभी भी लाइव टेलीविजन पर एक साथ दिखाई नहीं दिए हैं। वो कुछ मौकों पर एक-दूसरे के खिलाफ दिखाई दे चुके हैं। खैर, एलिस्टर ब्लैक को WWE से कुछ महीनों पहले रिलीज कर दिया था। दूसरी ओर क्वीन जेलिना ने WWE में वापसी की और इस समय वो Raw में दिखाई दे रही हैं।

3- पूर्व WWE सुपरस्टार लाना

WWE के पूर्व सुपरस्टार्स लाना और रुसेव
WWE के पूर्व सुपरस्टार्स लाना और रुसेव

लाना मौजूदा समय में WWE का हिस्सा नहीं है। इस सुपरस्टार ने WWE में अपने करियर की शुरुआत मैनेजर के रूप में की थी। इसके बावजूद पिछले कुछ सालों से वो रेसलिंग भी कर रही थीं। लाना ने रुसेव के साथ जुलाई 2016 में शादी की थी। शादी के समय उनकी उम्र 31 साल थी।

Ad

लाना और रुसेव ने WWE में काफी समय तक साथ काम किया है। दोनों की जोड़ी फैंस के बीच काफी फेमस रही हैं। इस समय रुसेव AEW में काम कर रहे हैं वहीं लाना को कुछ समय पहले WWE से रिलीज कर दिया गया। इस समय वो किसी भी कंपनी के साथ जुड़ी हुई नहीं हैं।

2- WWE सुपरस्टार फिन बैलर

WWE सुपरस्टार फिन बैलर और उनकी पत्नी
WWE सुपरस्टार फिन बैलर और उनकी पत्नी

फिन बैलर WWE के सबसे प्रसिद्ध और फैंस के पसंदीदा सुपरस्टार्स में से एक हैं। बैलर हमेशा ही अपने निजी जीवन को अलग रखते हैं। उन्होंने काफी समय बाद शादी की। फिन बैलर इस समय 39 साल के हैं। उन्होंने 2019 में प्रसिद्ध फॉक्स स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट वेरोनिका रोड्रिगेज से शादी की थी।

Ad

फिन बैलर ने 37 साल की उम्र में शादी की थी। देखा जाए तो पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ने काफी सालों के बाद शादी करने निर्णय लिया। खैर, अभी बैलर WWE के Raw ब्रांड में काम कर रहे हैं। फिन बैलर को इस समय बड़े पुश की जरूरत है क्योंकि वो Raw ब्रांड में संघर्ष कर रहे हैं।

1- WWE दिग्गज जॉन सीना

WWE दिग्गज जॉन सीना और उनकी पत्नी शे
WWE दिग्गज जॉन सीना और उनकी पत्नी शे

जॉन सीना WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। जॉन सीना ने हाल ही में शादी की है। दरअसल, जॉन सीना ने जुलाई 2009 में एलिजाबेथ हूबरडाउ से 31 साल की उम्र में शादी की थी। खैर, 2012 में सीना और उनकी पत्नी ने अलग होने का निर्णय लिया था। वो बाद में निकी बैला के साथ लंबे रिलेशनशिप में रहे थे।

इसके बावजूद उन्होंने शादी नहीं की और वो अलग हो गए। खैर, 2020 में सीना ने शे शारियटज़देह के साथ शादी की। वो इस दौरान 42 साल के थे। देखा जाए तो सीना और शे शारियटज़देह की जोड़ी अच्छी लगती है। जॉन सीना ने अपनी दोनों ही शादियां 30 साल की उम्र के बाद की।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications