#2 बिग डैडी वी
Ad

WWE हमेशा से ही साइज़ में बड़े स्टार्स को पुश देने के लिए जाना जाता है। कुछ ऐसा ही विंस ने बिग डैडी वी के साथ किया था। उनके साइज़ की वजह से विंस उन्हें कंपनी के सबसे बड़े हील स्टार के रूप में देखना चाहते थे, लेकिन उन्होंने कभी भी खुद को हील के रूप में साबित किया था। जिस वजह से बाद में कंपनी ने उन्हें पुश देना बंद कर दिया था। उन्होंने अपने करियर में हार्डकोर और टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी।हालांकि बाद में उनका कम उम्र में निधन हो गया था। जिसके बाद कंपनी पर काफी ज्यादा सवाल उठे।
उनकी मौत के एक साल बाद उनकी पत्नी ने भी कंपनी पर केस कर दिया था। जिसके बाद से WWE लगातार उनका नाम लाइव टीवी पर नहीं लाता है। ऐसे में इस बात की उम्मीद कम है कि कंपनी कभी भी उन्हें हॉल ऑफ़ फेम में शामिल करें।
Edited by Mayank Mehta