5 पूर्व सुपरस्टार्स जो शायद कभी WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल नहीं होंगे

Many Superstars may never find their way into the prestigious Hall of Fame

#1 मिस एलिजाबेथ

Ad
मिस एलिजाबेथ
मिस एलिजाबेथ

मिस एलिजाबेथ WWE के इतिहास की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने WWE में कई बड़े बदलाव लाए हैं। वो हल्क होगन और रैंडी सेवेज जैसे बड़े स्टार्स के साथ भी नजर आ चुकी हैं। 90 के दशक में वो फैंस के बीच काफी ज्यादा फेमस थी और फैंस उन्हें काफी ज्यादा पसंद भी करते थे। उन्होंने रैंडी सेवेज के साथ शादी की थी। ये दोनों ही स्टार 8 साल तक साथ रहे थे। हालांकि बाद में दोनों के बीच तलाक हो गया था, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने रैंडी के लिए काम करना नहीं छोड़ा था।

उनका और रैंडी फिर से साथ आना प्रो-रेसलिंग की दुनिया के सबसे यादगार पल में से एक हैं। 2003 में उनकी ड्रग्सओवर डोज की वजह से मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद से कंपनी ने उनके नाम से दूरी बना ली है।इस वजह से शायद ही उन्हें भी कभी हॉल ऑफ़ फेम में जगह मिलें।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications